{"_id":"6ae63d2c01814990e1055bd5","slug":"in-the-boys-under-11-category-dhyan-gupta-of-ambala-defeated-naksh-of-kaithal-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172084-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बालक वर्ग अंडर-11 में अंबाला के ध्यान गुप्ता ने कैथल के नक्ष को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बालक वर्ग अंडर-11 में अंबाला के ध्यान गुप्ता ने कैथल के नक्ष को हराया
विज्ञापन
छावनी के बैडमिटन हाल में आयोजित टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेते खिलाड़ी। प्रवक्ता
बालिका वर्ग अंडर-11 में भिवानी की नाया मिड्डा ने कैथल की नायरा को 3-0 से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के बैडमिंटन हॉल में तृतीय हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आगाज हुआ। टेबल टेनिस एसोसिएशन अंबाला और श्री टेबल टेनिस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ, जो आगामी तीन नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता के पहले दिन राज्यभर के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
बालक अंडर-11 वर्ग में अंबाला के ध्यान गुप्ता ने कैथल के नक्ष देमला को 3-2 से हराया। कुरुक्षेत्र के प्रेरित चोपड़ा, पलवल के वेदांत गुप्ता और भीरो शिरावत ने अपने-अपने मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को 3-0 से सीधे सेटों में शिकस्त दी। अंबाला के हरिगेद मोदगिल और स्वास्तिक शर्मा ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
बालिका (यूथ गर्ल्स) अंडर-11 वर्ग में भिवानी की नाया मिड्डा ने कैथल की नायरा देमला को 3-0 से हराया। फरीदाबाद की लाइशा जैन और पलवल की आरवी अग्रवाल ने प्रतिद्वंद्वियों को सीधे सेटों में पराजित किया। एसोसिएशन की महासचिव अनुराधा श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को विभिन्न आयु वर्गों अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 (लड़के व लड़कियां) के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के मुकाबले
यूथ गर्ल्स अंडर-13 में पलवल की ध्वानी अग्रवाल ने रोहतक की आरवी दलाल को 3-0 से और फरीदाबाद की सारा ने भिवानी की अनाया मिड्डा को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया।
यूथ गर्ल्स अंडर-15: सोनीपत की प्रणया जुनेजा ने पंचकुला की आलिया को 3-2 से और अंबाला की अमायरा अहलूवालिया ने फरीदाबाद की खिलाड़ी को 3-0 से हराकर अगले दौर का टिकट कटाया।
यूथ बॉयज अंडर-13 व अंडर-15 गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद और रोहतक के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाया। अंडर-13 में गुरुग्राम के अधियान शहदेव और पंचकुला के आयांश कामरा ने अपने मैच 3-0 से जीते। अंडर-15 वर्ग में पंचकुला के जैनिल सोहनन और फरीदाबाद के जयान सैगल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।