फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the 100 meter race, Vansh got first place and Jaswinder got second place.

Ambala News: 100 मीटर दौड़ में वंश ने पहला तो जसविंदर ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
In the 100 meter race, Vansh got first place and Jaswinder got second place.
अंबाला सिटी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में गणमान्य के साथ मौजूद विजेता प्रतिभागी। प्रवक्ता - फोटो : rs pura news
अंबाला। जिला स्तरीय पीएम श्री स्कूलों की खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलित करने के साथ हुई। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने किया। प्रतियोगिता में जिले के 11 पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 8 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के वर्ग 6-8 (बालक) में वंश, पीएम श्री साहा ने प्रथम, जसविंदर सिंह पीएम श्री घेल ने द्वितीय, पीएम श्री जिओली के शिवम ने तृतीय स्थान पाया। पीएम श्री बलदेव नगर अनमोल ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इसी प्रकार वर्ग 6-8 (बालिका) में पीएम श्री दुराना की सोनाक्षी, वर्ग 9-12 (बालक) में नितिन, वर्ग 9-12 (बालिका) में पीएम श्री जिओली हिमानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी मोनिका उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक सीमा रानी की के नेतृत्व तथा सहायक परियोजना समन्वयक हरजिंदर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया, इसके अतिरिक्त खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला-1 सतबीर सैनी, प्रधानाचार्य कमलजीत कौर, पूजा शर्मा, अमरिंदर सिंह, गुरुदेव सिंह, अमित छाबड़ा, रविंद्र कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed