फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In Nautapa too, enthusiasm was visible among voters from rural to urban areas.

Ambala News: नौतपा में भी ग्रामीण से शहर तक दिखा मतदाताओं में जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
In Nautapa too, enthusiasm was visible among voters from rural to urban areas.
छावनी की आतिफा ऐमन ने पहली बार किया मतदान।
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं में जोश देखने को मिला। ऐसी स्थिति तब दिखाई दी जब नौतपा के पहले दिन धूप ने लोगों को झुलसाने का काम किया। सुबह 6:30 बजे ही मतदाता बूथ के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह सात बजे ही मतदान शुरू होते ही लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

मतदाताओं में जोश देखने को मिला। भीषण गर्मी में दोपहर को लंबी लाइन नहीं टूटी। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक मतदाता मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले। दोपहर तक कई गांव के बूथों पर तो 70 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था। इसी तरह शहर में कई बूथ पर कम मतदान भी सुबह के समय रिकॉर्ड किया गया। वहीं, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बूथ पर भी उत्साह देखने को मिला। कई मतदान केंद्र पर मतदाताओं को लस्सी, ठंडा पानी भी पिलाया गया।
विज्ञापन

पहली बार मतदान से उत्साहित मतदाता
इस बार कई मतदाताओं ने पहली बार भी मतदान किया। पहली बार मतदान करने वाली छावनी की आतिफा ऐमन ने बताया कि उनको पहली बार मतदान कर गर्व महसूस हो रहा है। इसी तरह सेक्टर-10 के वंश कौशिक ने भी पहली बार मतदान किया। ऐसे ही कई युवा मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए पहुंचे। पहली बार मतदान करने युवाओं में उत्साह देखने को मिला। युवा दोपहर को भीषण गर्मी में मतदान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बूथों पर दोपहर तक 70 फीसदी मतदान
शहर में बूथ नंबर 220 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नग्गल में दोपहर तक 72.2 फीसदी, बूथ नंबर 225 निहारसा में 70.66 फीसदी, भुडंगपुर में 68.64 फीसदी, घेलकलां में 70.57 फीसदी, महमूदपुर में 68.38 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर में शहर विधानसभा के सभी बूथों में यह बूथ मतदान करवाने में आगे रही। इसी तरह शहर के सोहन लाल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बूथ 154 में दोपहर तक 30.48 फीसदी और बूथ नंबर 226 खन्ना माजरा में 31.59 फीसदी मतदान दोपहर तक हुआ था। यह आंकड़ा थोड़ा समय बाद ही अपडेट किया जा रहा था। शाम तक पांच बजे तक अंबाला शहर विधानसभा में कुल 58.0 फीसदी मतदान हो चुका था। इसके बाद यह देर रात तक अपडेट किया जा रहा था।

चुनाव के लिए पुलिस फोर्स भी मुस्तैद
मतदान केंद्रों के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। मतदाताओं को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं थी। चेकिंग के बाद ही मतदाताओं को अंदर जाने दिया गया। सुबह नौ बजे जलबेड़ा गांव के राजकीय स्कूल में मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। यहां पुरुषों के साथ महिलाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह दिखा। महिला पुलिस जवानों ने भी व्यवस्था को संभाले रखा।

छावनी की आतिफा ऐमन ने पहली बार किया मतदान।

छावनी की आतिफा ऐमन ने पहली बार किया मतदान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed