{"_id":"64e26da60c85502606057815","slug":"in-laws-accused-of-trying-to-kill-ambala-news-c-36-1-sknl1001-8929-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ससुराल वालों पर लगाया मारने का प्रयास करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ससुराल वालों पर लगाया मारने का प्रयास करने का आरोप
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरी पैलेस रोड स्थित डेहां बस्ती कॉलोनी निवासी विकास ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी डालकर मारने का आरोप लगाया।
अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन युवक विकास ने बताया कि वह रविवार करीब 11 बजे अपनी पत्नी कशिश को लेने के लिए अपनी ससुराल में गया था, लेकिन किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि ससुर भल्ला, सास प्रवेश व अन्य ससुराल पक्ष से दो लड़कियों ने मिलकर उसे पकड़ा और जबरन प्लास्टिक की रस्सी गले में डालकर उसे मारने का प्रयास करने लगे।
इस दौरान शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने तुरंत थोड़ी दूरी पर रह रहे विकास के परिजनों को सूचना कर दी, इस पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए और विकास को उनसे छुड़वाकर बेसुध हालात में उसे अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विकास के माता रींका व पिता बेताब ने बताया कि बीते करीब दो महीने पहले भी रात के करीब दो बजे उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने झगड़ा कर उसको उसको मारने का प्रयास किया था। इसकी सूचना संबंधित पुलिस चौकी में दी गई थी। माता-पिता ने यह भी बताया कि विकास के ससुराल पक्ष के लोग आए दिन जान से मारने की धमकियां देते हैं। इसी वजह से वह लोग अंबाला छावनी शिफ्ट हो गए हैं, मगर उनका बेटा विकास अंबाला सिटी डेहां बस्ती कॉलोनी में ही रह रहा है। चौकी नंबर चार के प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।