फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In Kangana case, farmers came with women soldiers

Ambala News: कंगना प्रकरण में महिला जवान संग आए किसान

Fri, 07 Jun 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 07 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
In Kangana case, farmers came with women soldiers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। चंडीगढ़ में अभिनेत्री और हाल ही में लोकसभा सदस्य के पद पर निर्वाचित हुईं कंगना रनौत के सीआईएसएफ महिला जवान की ओर से थप्पड़ मारने के मामले में अब किसान नेता भी सामने आ गए हैं। शंभू बाॅर्डर पर धरना दे रहे किसान मजदूर मोर्चा के पदाधिकारी और बीकेयू शहीद भगत सिंह के नेता तेजवीर सिंह ने एक वीडियो जारी किया।
वीडियो में वह महिला जवान के समर्थन में बोलते दिखाई दिए। तेजवीर सिंह ने कहा कि कहा कि वीडियो फैलाया जा रहा है कि कंगना के थप्पड़ मारा। हम मांग करते हैं कि पहले तो वह वीडियो (जिसमें कंगना को थप्पड़ लगाते हुए जवान दिख रही है) जब्त की जाए और सभी तथ्यों की सरकार जांच करे। जिस प्रकार से कंगना का स्वभाव रहा है वह नया नहीं है।
विज्ञापन

इससे पहले शेखर सुमन के बेटे, ऋतिक रोशन, साइन आहूजा के ऊपर इन्होंने झूठे आरोप लगाए थे। चुनाव के दौरान जिस प्रकार की इन्होंने शब्दावली का प्रयोग किया है वह भी माफी के लायक नहीं है। जहां एक थप्पड़ की घटना को इतना बड़ा बनाया जा रहा है, प्रोपगैंडा फैलाया जा रहा है ताे यह भी याद रखना होगा कि हजारों आंसू गैस के गोले किसानों के ऊपर चलाए गए, किसान शुभकरण के ऊपर गोली चलाई गई और उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंभू मोर्चे पर बैठे किसानों की दशा देखो। कई किसानों की आंखें चली गईं। पूरे देश का किसान अपनी बेटी, बहन कुलविंदर कौर के साथ खड़ा है। वह भागीं नहीं बल्कि उन्होंने मीडिया के सामने आकर कहा कि इन्होंने पहले अभद्रता की थी। इस मामले में हम चाहते हैं कि पहले कंगना की डोपिंग जांच करने की भी मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed