स्कूली छात्राओं के लिए आयोजित जिला स्तरीय खेलों का आयोजन बुधवार को शहर के राजीव गांधी स्टेडियम सेक्टर 10 में किया गया। इसके अलावा छावनी के डीएवी रिवरसाइड व बीडी स्कूल के फुटबॉल मैदान में भी खेल प्रतियोगिताएं हुई। वॉलीबॉल अंडर 17 प्रतियोगिता में अंबाला कैंट प्रथम और साहा की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार अंडर 19 में शहजादपुर प्रथम व नारायणगढ़ दूसरे, हैंडबॉल व फुटबॉल में अंडर 17 और 19 में क्रमश: अंबाला कैंट और अंबाला सिटी पहले व दूसरे स्थान पर रहे।
वहीं खो-खो अंडर 17 में क्रमश: शहजादपुर और अंबाला सिटी, अंडर 19 में नारायणगढ़ व अंबाला सिटी व कबड्डी प्रतियोगिता अंडर 17 में शहजादपुर और अंबाला सिटी व अंडर 19 में बराड़ा व अंबाला सिटी की टीमें पहले व दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर प्राचार्य ओम प्रकाश, डीपीई राजेंदर सिंह जिंदू, भीम सिंह, रमनजीत सिंह, मेजर सिंह, अजय कुमार, गुरमीत सिंह मौजूद रहे।

अंबाला शहर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी- फोटो : Ambala

अंबाला शहर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी- फोटो : Ambala