फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In Chess, the men's team won the winning trophy and the women's team won the silver medal.

चैस में पुरुष टीम ने विजेता ट्रॉफी तो महिला टीम ने हासिल किया रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
In Chess, the men's team won the winning trophy and the women's team won the silver medal.
अंबाला छावनी स्थित सनातन धर्म कॉलेज के विजेता छात्र शिक्षकों के साथ मेडल दिखाते हुए - फोटो : Ambala
अंबाला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंटर जोनल पुरुष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन एमएलएन कॉलेज, यमुनानगर में किया गया। इस प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज अंबाला छावनी ने एमएलएन कॉलेज यमुनानगर, आर्या कॉलेज, पानीपत एवं युटीडी कुरुक्षेत्र को पराजित करके ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

इसके अलावा आर्या कॉलेज अंबाला छावनी में आयोजित महिलाओं की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इंटर जोनल शतरंज प्रतियोगिता में भी एसडी कॉलेज अंबाला छावनी ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रिया का चयन ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी की चार जोन की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कॉलेज के आदित्य एवं अभिवंश का चयन ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए किया गया जोकि कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी की तरफ से भाग लेंगे। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवीन गुलाटी ने कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया और खेलों में लगातार उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. नितिन सहगल और प्राध्यापक डॉ. राजेश को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed