{"_id":"6681bd42a9e19611960e1ad9","slug":"ima-adamant-on-strike-decision-taken-after-level-meeting-ambala-news-c-36-1-ame1006-125408-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हड़ताल पर अडिग आईएमए अड़े, फैसला स्तरीय बैठक के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हड़ताल पर अडिग आईएमए अड़े, फैसला स्तरीय बैठक के बाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आयुष्मान योजना के तहत आईएमए की हड़ताल पर अभी तक राज्य स्तरीय अधिकारियों ने फैसला नहीं लिया है। इधर जिला स्तरीय अधिकारियों का कहना है कि देररात बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो हड़ताल पर अडिग हैं।
ऐसे में अब मरीज असमंजस में हैं कि उनका उपचार होगा या नहीं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपचार बंद होने पर सरकारी संस्थानों में उपचार देने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालाें का सरकार पर करोड़ों का बकाया है। इसके लिए आईएमए ने पहले भी हड़ताल की थी और कई दिनों तक उपचार बंद रखा था। सरकार के लिखित आश्वासन के बाद आईएमए ने हड़ताल समाप्त की थी। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर फिर से आईएमए हड़ताल करने पर अड़ गया है। ऐसे में लाखों मरीजों को फिर से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
शहर के आईएमए प्रधान डाॅ. अशोक सारवाल ने बताया कि रविवार रात को उनकी राज्य स्तरीय बैठक होगी। बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल वे हड़ताल जारी रखने के ही निर्देश हैं।
विज्ञापन
वर्जन
विभाग की ओर से आईएमए के अधिकारियों से बैठक हो चुकी है। इसमें हमने भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया है। सरकार के उच्च अधिकारी भी भुगतान की तैयारी में जुटे हैं। अगर निजी अस्पतालों में उपचार बंद हुआ तो वे सरकारी संस्थानों में मरीजाें का उपचार करवाएंगे।
-डॉ. सुखप्रीत सिंह, नोडल आयुष्मान डिजिटल भारत योजना अंबाला