{"_id":"6a482db67ab15cb15102a124","slug":"illicit-liquor-manufacturing-unit-busted-in-farm-shed-accused-absconding-ambala-news-c-18-knl1018-941220-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खेत के कोठे में कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खेत के कोठे में कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़, आरोपी फरार
विज्ञापन
खेत के कोठे में कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़, आरोपी फरार
- फोटो : खेत के कोठे में कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़, आरोपी फरार
- पुलिस ने 1000 लीटर लाहन पकड़ी, एक्साइज विभाग ने चार ड्रमों से लिए सैंपल
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/असंध। राहड़ा गांव में पुलिस ने एक खेत में बने कोठे से करीब 1000 लीटर लाहन बरामद किया है। सूचना के आधार पर दी गई दबिश के दौरान आरोपी पुलिस टीम को देखकर खेतों के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने एक्साइज विभाग की मौजूदगी में लाहन के सैंपल लेकर शेष लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई की शाम स्पेशल यूनिट असंध के सब इंस्पेक्टर संदीप अपनी टीम के साथ गांव पंघाला बस अड्डे के पास गश्त और अपराध जांच में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव राहड़ा निवासी अंतरपाल उर्फ पाली अपने खेत में बने कोठे में अवैध रूप से शराब तैयार कर बेचने का काम कर रहा है। टीम जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंची, वहां मौजूद आरोपी पुलिस को देखकर खेतों की ओर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वह अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
कोठे की तलाशी लेने पर पुलिस को चार बड़े प्लास्टिक के ड्रम मिले। प्रत्येक ड्रम में लगभग 250-250 लीटर लाहन भरा हुआ था। इस प्रकार कुल 1000 लीटर लाहन बरामद हुआ, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जाना था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा को मौके पर बुलाया। जांच के बाद उन्होंने बरामद सामग्री को शराब बनाने योग्य लाहन होने की पुष्टि की। इसके बाद प्रत्येक ड्रम से एक-एक लीटर लाहन का सैंपल लेकर अलग-अलग बोतलों में भरा गया और उन्हें नियमानुसार सील किया गया। सैंपल सील तैयार कर कब्जे में ली गई, जबकि शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। पुलिस ने चारों खाली ड्रम और सीलबंद सैंपल अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बिना किसी वैध परमिट या लाइसेंस के बड़े स्तर पर शराब बनाने का अवैध धंधा चला रहा था। पुलिस का मानना है कि बरामद लाहन से बड़ी मात्रा में अवैध शराब तैयार की जानी थी। थाना असंध पुलिस ने आरोपी अंतरपाल उर्फ पाली के खिलाफ 2 जुलाई की रात आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला लाहन (कच्चा घोल) सेहत के लिए बेहद घातक होता है। इसमें जहरीले तत्व होने की आशंका रहती है, जिससे पेट, लीवर और किडनी पर बुरा असर पड़ता है। इसके सेवन से उल्टी, चक्कर, बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अधिक मात्रा में सेवन जानलेवा भी साबित हो सकता है।
एथाइल और मैथाइल में अंतर
एथाइल अल्कोहल (इथेनॉल) वह सामान्य अल्कोहल है, जिसका सीमित मात्रा में सेवन किया जाता है। वहीं मैथाइल अल्कोहल (मेथेनॉल) अत्यंत जहरीला होता है। इसकी थोड़ी सी मात्रा भी अंधापन या मौत का कारण बन सकती है। अवैध शराब में अक्सर मेथेनॉल की मिलावट पाई जाती है।