फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   illegal warehouse of Drug Smuggler demolished in Ambala

हरियाणा में भी चला बुलडोजर: अंबाला में नशा तस्करी के आरोपी पूर्व पार्षद के अवैध गोदाम को गिराया

Thu, 21 Apr 2022 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 02:45 PM IST
सार

पूर्व पार्षद के गोदाम से गत दिवस 260 ग्राम हेरोइन और नशे की 1500 गोलियां बरामद हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश व उसकी पत्नी के एचडीएफसी बैंक में चल रहे 4 खातों को भी सीज कर दिया था। अब नगर परिषद के संग मिलकर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
illegal warehouse of Drug Smuggler demolished in Ambala
अंबाला में अवैध गोदाम पर चला पीला पंजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बाद अब हरियाणा में भी बुलडोजर चलने लगा है। अंबाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अंबाला के नशा तस्करी के आरोपी पूर्व पार्षद राजेश के अवैध गोदाम पर पीला पंजा चलाया गया। नगर परिषद और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छावनी की डेहा कॉलोनी में यह कार्रवाई की गई। हालांकि इस कार्रवाई का किसी ने विरोध नहीं किया लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा वॉटर कैनन सहित पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई थी। नगर परिषद की टीम ने डेहा कॉलोनी में बने पूर्व पार्षद के निवास स्थान के बाहर थड़े तोड़ने के साथ-साथ गली व आसपास के इलाके से भी अतिक्रमण हटाया। 

विज्ञापन


सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर तक यह कार्रवाई जारी रही। डेहा कॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद राजेश व उसकी पत्नी गुड्डी पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पूर्व पार्षद की पत्नी को पकड़ने गई पुलिस पर पूर्व पार्षद और गुड्डी सहित परिवार के लोगों ने पथराव कर दिया। उस समय गुड्डी तो मौके से फरार हो गई थी लेकिन राजेश व उसके बेटे को काबू कर लिया गया था। पूर्व पार्षद के गोदाम से गत दिवस 260 ग्राम हेरोइन और नशे की 1500 गोलियां बरामद हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश व उसकी पत्नी के एचडीएफसी बैंक में चल रहे 4 खातों को भी सीज कर दिया था। अब नगर परिषद के संग मिलकर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

 

कांग्रेस के पूर्व पार्षद से नशे की बहुत बड़ी खेप बरामद हुई थी। सारे शहर में जहर बांट रहे हैं, मैं तो यह बांटने नहीं दूंगा। आरोपी का गोदाम अवैध रूप से बना हुआ है। इसलिए एनडीपीएस एक्ट के तहत तोड़ा गया है। इस कार्रवाई का संदेश जाता है कि नशे का काम करेंगे तो आपका घर भी जा सकता है। यह प्रॉफिट के लिए करते हैं और अगर उनके प्रॉफिट पर ही रोक लगा दी जाए तो। उनको भी पता लगता है कि उनके द्वारा तैयार किए गए महल भी टूट सकते हैं। - अनिल विज, गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed