फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegal mining will not be tolerated under any circumstances

अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त बोले कि किसी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining will not be tolerated under any circumstances
अवैध खनन को लेकर उपायुक्त विक्रम सिंह ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी सेफ्टी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए अवैध खनन को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई अमल में लाएं। अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां पर भी अवैध खनन की सूचना मिलती है, वहां पर तुरंत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पेट्रोलिंग व नाकों के तहत अवैध खनन को रोकने के दृष्टिगत और बेहतर तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करें। संबंधित एसडीएम उपमंडल स्तर पर भी अधिकारियों की बैठक लेकर इस विषय के तहत समीक्षा करें। नंबरदार, चौकीदार या अन्य कहीं से भी अवैध खनन की सूचना हो तो उस बारे पुलिस विभाग व खनन विभाग को सूचना दें ताकि कार्रवाई अमल में लाई जा सके। जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि खनन विभाग व सीएम फ्लाईंग द्वारा संयुक्त रूप से जुलाई माह में सात वाहनों को जब्त करने का काम किया गया है। चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। लगभग दो लाख 17 हजार रुपये की राशि भी जुर्माने की वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि खनन विभाग द्वारा 11 स्क्रीनिंग प्लांटों को भी चेक किया गया है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे व मिनरल स्टॉक से संबंधित गतिविधियां चेक की गई हैं और संबंधित को नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed