फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If there is no mask and certificate of both doses, then entry is prohibited at the station

मास्क और दोनों डोज के प्रमाणपत्र नहीं तो स्टेशन पर प्रवेश वर्जित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
If there is no mask and certificate of both doses, then entry is prohibited at the station
रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के कर्यालय के बाहर लगे पोस्टर - फोटो : Ambala
कोरोना की दहशत का असर अब छावनी रेलवे स्टेशन पर नजर आने लगा है। स्टेशन पर मास्क पहनने व दोनों डोज लगवाने वाले कर्मचारियों और अन्य लोगों को ही प्रवेश की अनुमति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बाकायदा इस संबंध में प्लेटफार्म एक पर बने सभी कार्यालयों के बाहर पोस्टर भी चस्पा दिए गए हैं, ताकि निर्देशों का पालन सख्ती से हो सके। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी सख्ती कर दी गई है। बिना मास्क यात्रियों से 500 रुपये का जुर्माना वसूलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उक्त सभी कार्रवाई रेलवे बोर्ड द्वारा दिए गए आदेशों के तहत की गई है।
विज्ञापन

देश में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। जिले में भी मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। ऐसे में रेलवे भी सचेत हो गया है। इसलिए अब रेलवे स्टेशन पर कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अब बिना मास्क पहने कर्मचारी विभागीय अधिकारी से नहीं मिल पाएंगे। इसके अलावा अगर उनके पास दोनों डोज लगवाने का प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
विज्ञापन

दूसरी ओर, यदि रेलवे स्टेशन परिसर में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमता दिखाई दिया तो उससे 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। स्टेशन पर कोरोना का असर वीरवार को देखने को मिला। जब कटरा से गाजीपुर जाने वाली ट्रेन प्लेटफार्म एक पर पहुंची। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या काफी कम थी और सभी ने मास्क लगाया हुआ था। वहीं स्टेशन पर तैनात कुछ रेलवे कर्मचारी बिना मास्क के ही धूप सेकते नजर आए। इस संबंध में उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि लंच टाइम था, भोजन करने के लिए मास्क उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन से कोई चालान नहीं
मास्क के चालान की सच्चाई जानने के लिए प्लेटफार्म एक पर बने संबंधित विभागीय कार्यालय में जब संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि पिछले 10 दिन से एक भी चालान मास्क का नहीं काटा गया है। अभी इस कार्य के लिए घोषणा प्रणाली का सहारा लेकर यात्रियों को कोविड नियमों के प्रति सचेत किया जा रहा है।

कर रहे जागरूक
देशभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच रेलवे ने भी कोरोना नियमों को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। यात्रियों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशन पर उद्घोषणा भी कराई जा रही है। रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ को मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। बिना मास्क पकड़े जाने पर 200 रुपये से 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
-हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed