{"_id":"67f8243d1c3262850a0ca747","slug":"if-the-roads-are-cleaned-at-night-the-garbage-will-be-removed-in-shifts-ambala-news-c-36-1-amb1001-140622-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रात को सड़कें होंगी साफ तो शिफ्टों में उठेगी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रात को सड़कें होंगी साफ तो शिफ्टों में उठेगी गंदगी
विज्ञापन
अंबाला। छावनी क्षेत्र में रात को सड़कों की सफाई होगी, वहीं शिफ्टों में गंदगी का उठान किया जाएगा। यह कार्य रविवार व सार्वजनिक छुट्टी के दौरान भी किया जाएगा ताकि अंबाला छावनी को स्वच्छता के मामले में अव्वल लाया जा सके। इसकी शुरुआत नप अध्यक्ष के निर्देश पर कर दी गई है।
नगर परिषद के अधीन 32 वार्ड के पार्षदों ने नप अध्यक्ष को मंत्रणा के दौरान बताया था कि उनके क्षेत्रों में सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है जोकि समय पर नहीं हो रही। इस कारण नाले व नालियां गंदगी से अटी हुई हैं और वार्डों में जगह-जगह डंपिंग जोन बने हुए हैं जोकि स्थानीय निवासियों सहित गली-मोहल्ले से गुजरने वाले लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं।
नप अध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सफाई निरीक्षक सहित सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजरों को बुलाया और उन्हें स्वच्छता को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भी निष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि उनके कंधों पर ही अंबाला छावनी को गंदगी मुक्त रखने का जिम्मा है। इसलिए वो अपने काम में बिल्कुल भी कोताही न बरतें।
विज्ञापन
शिफ्ट के हिसाब से किया जाएगा विभाजन
वार्ड स्तर पर मौजूदा समय में 192 कर्मचारी लगे हुए हैं। इन सभी का विभाजन अब एक समान रूप से किया जाएगा ताकि अगर कहीं कर्मचारियों की कमी है तो उसे पूरा किया जा सके। इसके अलावा कर्मचारियों पर निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित सुपरवाइजर की होगी जोकि सुबह और शाम कर्मचारियों की फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर अपलोड करेगा कि आज कितने कर्मचारी कार्यस्थल पर मौजूद हैं। वहीं वार्ड के पार्षद भी इस पर नजर रखेंगे कि वास्तव में तय कर्मचारी मौके पर पहुंच भी रहें हैं या नहीं।
सफाई निरीक्षक से मांगा जाएगा जवाब
वार्ड स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा नप अध्यक्ष की ओर से की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सफाई निरीक्षक से भी जवाब मांगा जाएगा कि अगर कहीं कोई कमी थी तो इसकी समय रहते जानकारी क्यों नहीं दी गई। उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
अंबाला छावनी में सभी 32 वार्डों की साफ-सफाई को लेकर विशेष हिदायत जारी की गई है। इस संबंध में सफाई कर्मचारियों से भी मंत्रणा की गई है ताकि वो निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। वार्ड स्तर पर चल रही कार्रवाई का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नप सदर अंबाला।