{"_id":"63486fbe0c27426fc2666d91","slug":"if-the-electricity-bill-is-not-paid-water-will-not-come-to-the-houses-ambala-news-knl124379612","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल न भरे तो नहीं आएगा घरों में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल न भरे तो नहीं आएगा घरों में पानी
विज्ञापन
आशीष भारद्वाज
बराड़ा। क्षेत्र में जन स्वास्थ्य विभाग ने करीब चार महीने से दो करोड़ रुपये के बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। यह बिल दो सब डिवीजन मुलाना व बराड़ा के तहत आने वाले विभाग के 113 ट्यूबवेल कनेक्शन के हैं। इस बकाया राशि के भुगतान के लिए बिजली निगम द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग को नोटिस दिया जा चुका है। अब बिजली निगम ने सोमवार से जनस्वास्थ्य विभाग के कनेक्शन काटने का फैसला किया है। अगर ये कनेक्शन काटे जाते हैं तो दोनों क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। दोनों सब डिवीजन में करीब सात हजार लोग रहते हैं।
कनेक्शनों में मुलाना के जन स्वास्थ्य विभाग के अकेले ट्यूबवेल का 3 लाख 83 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। यह दोनों सब डिवीजन में सबसे ज्यादा बकाया राशि है। यदि जनस्वास्थ्य विभाग इस सप्ताह में इन कनेक्शनों के बकाया बिलों की राशि का भुगतान नहीं करता है तो फिर इनके कनेक्शनों को सोमवार से काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
अगर विभाग द्वारा किसी भी सब डिवीजन के बकाया बिलों का भुगतान नहीं किए जाने पर बिजली कनेक्शन कटा तो इसका सीधा असर पेयजल सप्लाई पर पड़ेगा। कनेक्शन कटने के बाद पेयजल आपूर्ति बाधित हो सकती है। जिससे कई उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
बराड़ा सब डिवीजन के करीब सभी बिजली के बिल जमा हैं। कुछ बिल जो विभाग द्वारा गलत भेजे गए हैं, केवल वह बिल ही रुके हुए हैं जो जल्दी ही भर दिए जाएंगे।
-रतन गर्ग, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग, बराड़ा सब डिवीजन।
मुलाना सब डिवीजन में बकाया बिजली बिल भरने की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही बिल भर दिए जाएंगे। किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।
- बलविंदर, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, मुलाना सब डिवीजन।
करीब दो करोड़ बिजली बिल बकाया है। विभाग बिल नहीं भरता है तो सोमवार से कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बारे में नोटिस दिया जा चुका है।
-विशाल सैनी, एसडीओ, बिजली निगम, अधोया।