फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If the aim of the Ullas program remains incomplete then action will be taken

Ambala News: उल्लास कार्यक्रम का लक्ष्य रहा अधूरा तो होगी कार्रवाई

Fri, 07 Jun 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 07 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
If the aim of the Ullas program remains incomplete then action will be taken
सतनाम सिंह
विज्ञापन


अंबाला सिटी। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के तहत जिले में 15 वर्ष से ऊपर के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के लक्ष्य को पूरा करने में जिला प्रदेश में 16वें नंबर पर चल रहा है। तेजी लाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिए हैं।
साथ ही कहा गया है कि जिस भी जिले में 30 जून तक उल्लास पोर्टल पर पंजीकरण का 75 फीसदी लक्ष्य पूर्ण नहीं होगा, उस जिले के संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। छह जून तक अंबाला में 17319 में से 4828 को पंजीकृत किया जा चुका था। यह आंकड़ा अब 27.88 फीसदी पर पहुंच गया। 25 मई को यह आंकड़ा 24.91 फीसदी पर था।
विज्ञापन

दरअसल नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के तहत जिले में ऐसे लोगों का सर्वे किया जा रहा है, जो 15 वर्ष से ऊपर की आयु के हैं और पढ़ना-लिखना नहीं जानते। ऐसे लोगों का पहले भी सर्वे किया गया था और अब भी यह सर्वे चल रहा है। इन लोगों को वालंटियर पढ़ना-लिखना सीखाएंगे। यह कार्यक्रम सितंबर माह तक चलेगा। सितंबर माह में मूल्यांकन परीक्षा ली जाएगी और इसके बाद इन लोगों को तीसरी कक्षा तक का प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उन लोगों को भी फायदा होगा, जिनके पास विद्यालय या शिक्षा संबंधित कोई दस्तावेज, प्रमाण-पत्र नहीं है, वह भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और आगामी परीक्षा उत्तीर्ण कर साक्षर होने का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ग के व्यक्तियों को उल्लास एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकृत किया जा रहा है। जिस व्यक्ति के घर में 8वीं से ऊपर पढ़ा लिखा कोई व्यक्ति है, वह उन्हें खुद पढ़ा सकता है और अगर नहीं है तो राजकीय स्कूलों में बनाए गए केंद्र में भी इन लोगों को पढ़ने के लिए भेजा जा रहा है। संवाद

शिक्षा निदेशालय की ओर से जिलानुसार जारी आंकड़ा

जिले का नाम निरक्षरों की संख्या पंजीकृत पंजीकरण फीसदी
अंबाला 17319 4315 24.91
भिवानी 24657 17427 70.68
चरखी-दादरी 9251 2868 31.00
फरीदाबाद 25275 6578 26.03
फतेहाबाद 25015 5639 22.54
गुरुग्राम 18205 4860 26.70
हिसार 39257 9388 23.91
झज्जर 15483 6337 40.93
जींद 32003 9707 30.33
कैथल 27814 29168 104.87
करनाल 30795 10407 33.79
कुरुक्षेत्र 19106 5953 31.16
महेंद्रगढ़ 17391 4911 28.24
नूंह 31532 4162 13.20
पलवल 23946 7860 32.82
पंचकूला 8062 1606 19.92
पानीपत 22742 2974 13.08
रेवाड़ी 14175 9855 69.52
रोहतक 17482 4456 25.49
सिरसा 33580 15991 47.62
सोनीपत 24744 4548 18.38
यमुनानगर 22166 9289 41.91
नोट: निदेशालय ने 23 मई तक पंजीकृत आंकड़ा जिलों को भेजा है। अब यह लगातार अपडेट हो रहा है।
जिले में 15 वर्ष से ऊपर के निरक्षर लोगों को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के तहत साक्षर बनाया जा रहा है। इसके लिए सर्वे भी चल रहा है और पहले भी सर्वे करवाया गया था। इन लोगों को वालंटियर पढ़ाएंगे। सितंबर में पंजीकृत लोगों की मूल्यांकन परीक्षा होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को तीसरी कक्षा तक का प्रमाण-पत्र मिलेगा। कार्यक्रम में सभी को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। - सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed