फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If demands are not met, roadways employees will block the roads in February.

Ambala News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो फरवरी में चक्का जाम करेंगे रोडवेज कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
If demands are not met, roadways employees will block the roads in February.
अंबाला शहर में महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा के साथ बैठक करते हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित स
-अंबाला डिपो में जीएम के साथ यूनियन नेताओं की वार्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ व इंटक ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी। मंगलवार को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा के साथ बैठक की। नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ, तो फरवरी में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
महाप्रबंधक के साथ हुई सकारात्मक चर्चा के बाद यूनियन के प्रधान रमेश श्योकंद और बलविंदर सैनी ने बताया कि कई वित्तीय मामलों पर प्रगति हुई है, फरवरी और अगस्त माह का ओवरटाइम ट्रेजरी भेज दिया गया है, जल्द भुगतान होगा, बकाया टीए बिलों के भुगतान के लिए फाइल वित्त विभाग को भेज दी गई है। पात्र कर्मचारियों के एसीपी केस प्रोसेस कर दिए गए हैं, वर्कशॉप कर्मचारियों के बकाया वेतन का मामला भी ट्रेजरी पहुंच चुका है, लंबित जांच केसों का निपटारा अब वरिष्ठता के आधार पर तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना ने कहा कि डिपो स्तर की मांगों के अलावा बड़े मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई होगी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के 31 दिसंबर 2025 के फैसले के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, 8वां वेतन आयोग लागू करना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, इन प्रमुख मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चलाया जाएगा कर्मचारी संवाद कार्यक्रम
डिपो प्रधान रमेश श्योकंद ने घोषणा की कि यूनियन जल्द ही कर्मचारी संवाद कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके तहत डिपो के हर कर्मचारी से मिलकर उनकी समस्याओं को चिह्नित किया जाएगा और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में वीरभान बैनीवाल, संजय कालता, महावीर पाई, सरबजीत सिंह, मंगा राम, सतनाम सिंह और नरेंद्र सैनी समेत कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed