फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   I will vote for the one who solves the problems on the railway bridge

Ambala News: रेलवे पुल पर समस्याएं सुलझाने वाले को देंगे वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
I will vote for the one who solves the problems on the railway bridge
निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज
अंबाला सिटी। हरि नगर में बन रहे रेलवे अंडर ब्रिज से लोगों को सुविधाएं कम और परेशानियां अधिक मिल रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब से पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ है उनके क्षेत्र में पानी की निकासी भी रुक गई है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पिछले पांच वर्षों से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। मजबूरन बच्चों को भी रेलवे लाइन को पार करके ही जाना पड़ता है। विधानसभा चुनावाें को लेकर भी हरि नगर के लोग रोष में है। उन्होंने कहा कि वे उसी दल को सहयोग देंगे जो उनके क्षेत्र की समस्या का हल करेंगे। लोगों का कहना है नेता सिर्फ चुनावों के समय में ही यहां पर वोट मांगने के लिए आते हैं। इसके बाद वायदों का पिटारा थमा कर पांच वर्ष तक नजर नहीं आते।
विज्ञापन

सीएम ने 2019 में दी थी मंजूरी
वर्ष 2019 में ओवरब्रिज के निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी थी। इसके लिए 24.24 करोड़ रुपये का बजट भी बनाया था। कोरोना के बाद से काम पूरा होने में देरी हो रही है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दलबीर सिंह ने कहा कि दिसंबर माह तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद नाले और निकासी का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में होती है परेशानी
हरि नगर निवासी ओमप्रकाश ने कहा कि जब से पुल बना है। तब से यहां पर अंधेरा रहता है। सरकारी लाइटें भी न के बराबर ही हैं। रास्ता खराब होने के कारण रात के समय कुछ दिखाई नहीं देता। इसलिए कई बार हादसे भी होते रहते हैं।
निकासी भी हुई बंद
बनारसी दास ने बताया कि बारिश के समय पुल के नीचे बनी नालियां पानी से भर जाती है। लेकिन नाले बंद होने के कारण पानी की निकासी सही से नहीं हो पाती। इसलिए आसपास के घरों में कई फुट तक पानी भर जाता है। इस बार हुई बारिश में भी घर का सारा सामान खराब हो गया है।

वाहनों के आने-जाने का नहीं इंतजाम
हरि नगर निवासी श्रीराम ने बताया कि यहां पर करीब तीन हजार लोग हैं। यहां पर निर्माण के चलते बड़ा वाहन आने की कोई जगह नहीं है। नशा करने वाले लोग यहां- वहां घूमते रहते हैं। गंदगी के ढेर से घर के बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। पुल शुरू न होने के कारण लोगों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर काट कर जाना पड़ता है।

निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज

निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज

निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज

निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज

निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज

निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज

निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज

निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed