{"_id":"674b7af58d7c4e726706ca34","slug":"i-have-lost-to-you-baba-but-the-devotees-danced-ambala-news-c-36-1-sknl1003-133686-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हारा हूं बाबा पर तुझपे... पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हारा हूं बाबा पर तुझपे... पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
अंबाला। सारा जग मेरे श्याम का दीवाना, नसीब खोटो है पर मालिक मोटो है, ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा भजनों पर भक्तजन झूम उठे।
यह मौका था शनिवार की देररात, छावनी के नेताजी सुभाष चंद्र बाेस पार्क रोड स्थित बीपीएस प्लेनेटोरियम में महाराजा अग्रसेन मित्र मंडल द्वारा आयोजित तीसरा श्री खाटू श्याम जी के जागरण का। इस जागरण में श्री खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए भक्तजन दूरदराज से यहां पहुंचे और कतारों में लगकर पंडाल में सिर झुकाकर बाबा का आशीर्वाद लिया।
श्री खाटू श्याम जी का यह जागरण महाराजा अग्रसेन मित्र मंडल के सदस्य संजय गुप्त, अजय गुप्ता, कैलाश सिंगला, अनुज बसंल, अनिल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अखिलेश गोयल, अनुज गोयल, मनीष गुप्ता, राकेश गुप्ता, गौरव अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और डाॅ. विशाल गुप्ता के सानिध्य में आयोजित किया।
विज्ञापन
इस दौरान बाबा का सुंदर भवन सजाया गया। भक्तजन ने बाबा खाटू श्याम की अखंड ज्योत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही पंडाल में इत्र वर्षा की गई। बाबा श्याम खाटू का आलोकिक शृंगार कर छप्पन भोग लगाए। पंजाब के राजपुरा से म्यूजिक ग्रुप के सदस्यों ने भजनों पर प्रस्तुति दी।
इसके अलावा पंजाब के राजपुरा से बावरी खुशी ने अपने मधुर बाणी से बाबा के भजनों का गुणगान कर भक्तों को निहाल किया। वहीं पिंजौर से आए मुकेश मोदगिल ने खाटू श्याम बाबा के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। रात आठ बजे से श्री श्याम रसोई शुरू हुई। इसमें भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं देर रात प्रभु इच्छा तक यह जागरण चलता रहा।