फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband missing under suspicious circumstances after an altercation with wife

पत्नी से कहासुनी के बाद पति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Husband missing under suspicious circumstances after an altercation with wife
अंबाला। पत्नी से कहासुनी के बाद पति द्वारा घर से बिना बताए चले जाने का मामला सामने आया है। पत्नी ने पति को हर जगह तलाश किया लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद महिला ने थाना सेक्टर-9 में पति के लापता होने का मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

शिकायत में सुपेंद्र कौर पत्नी कुलबीर सिंह ने बताया कि वह 13 साल से पति के साथ सेक्टर-9 में रह रही है। सात अक्तूबर को उसके और पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। महिला के अनुसार उसका पति उसी दिन शाम को अपना बैग लेकर कहीं चला गया और वापस नहीं आया। उसने अपने स्तर पर पति को रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर तलाश किया लेकिन उसका कहीं भी पता नही चल पाया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कुलबीर सिंह की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed