फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband abandons married wife and flees to Poland with daughter, three named

Ambala News: विवाहिता को छोड़ बेटी संग पोलैंड भाग गया पति, तीन नामजद

Tue, 30 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 30 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Husband abandons married wife and flees to Poland with daughter, three named
अंबाला। विवाहिता ने अपने पति, सास व ससुर पर पोलेंड से आने के बाद घर से निकालने व बेटी का अपहरण करने के आरोप लगाए है। पंजोखरा थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति जसप्रीत सिंह, नानक सिंह, कुलदीप कौर पर दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कलरेहड़ी निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2018 में जसप्रीत सिंह के साथ हुई थी। वह पिछले तीन साल से पोलैंड में रह रहे थे। 2023 में बेटी पैदा हुई थी। आरोप लगाया कि पति अपने माता-पिता से बात करने के बाद झगड़ा करता था। 4 अक्तूबर 2025 को वह अंबाला आ गए थे। लौटने के बाद तीनों का व्यवहार बदला हुआ था। बाद में पति ने माता-पिता के कहने पर उसकी पिटाई की। जब मायके से माता-पिता को बुलाया तो उन्होंने उनको भी पीटा और बेटी को छीन लिया। अब उसके पति जसप्रीत व बेटी को लेकर पोलैंंड चले गए है। इसके अलावा पति व सास ने लॉकर खोलकर लाखों के आभूषण आदि नकदी निकाली है।विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed