फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   humsafar train start with covid cabin

कोविड केबिन के साथ गंगासागर पुरी तीर्थ यात्रा करवाएगी पर्यटक ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
humsafar train start with covid cabin
अंबाला। पर्यटन ट्रेन में तैयार कोविड केबिन - फोटो : Ambala
यात्रा के बीच कोरोना संक्रमण हुआ तो अब यात्रा में बाधा नहीं आएगी। आईआरसीटीसी ने संक्रमण से निपटने के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। इन्हीं बंदोबस्त के तहत अब आईआरसीटीसी यात्रियों को अपनी पर्यटक ट्रेनों के जरिए गंगासागर पुरी तीर्थ के दर्शन करवाएगी। आईआरसीटीसी ने सफर के दौरान पर्यटक ट्रेन में ही दो विशेष कोविड केबिन तैयार किए हैं। यदि यात्रा के बीच किसी को ऐसे लक्षण नजर आएंगे तो मरीजों की बीच सफर ट्रेन में सुरक्षा और देखभाल मिलेगी। कोई बड़ा रेलवे स्टेशन आने के बाद ही मरीज को अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। दरअसल, आईआरसीटीसी ने स्पेशल पैकेज के साथ गंगासागर पुरी पर्यटक ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की तरफ से ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन जालंधर रेलवे स्टेशन से एक अप्रैल को चलेगी। आईआरसीटीसी की ओर से जारी किए यात्रा पैकेज में सभी यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था किराए में ही शामिल है। लोगों को दर्शनीय स्थलों पर आने-जाने के लिए बस और ठहरने के लिए धर्मशाला की सुविधा भी दी जाएगी। -संवाद
विज्ञापन

बीमार मरीजों पर विशेष निगरानी
सफर के दौरान अगर किसी यात्री की तबीयत खराब होती है या फिर उसे बुखार आदि होता है तो तुरंत यात्री को ट्रेन में अंतिम तरफ बनाए गए दो केबिन में शिफ्ट किया जाएगा। केबिन में 8 सीट विशेष तौर पर संक्रमित यात्रियों के लिए ही बनाई गई है। ऐसे मरीजों की विशेष निगरानी भी की जाएगी और लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

दो श्रेणियों में कर सकेंगे यात्रा
9 रात और 10 दिन की यात्रा द्वितीय श्रेणी और एसी 3 टियर श्रेणी की होगी। द्वितीय श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को 9450 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। वहीं, एसी थ्री टियर में सफर करने के लिए प्रति व्यक्ति किराया 15,750 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से चढ़-उतर सकेंगे यात्री
जालंधर से रवाना होकर ट्रेन लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, जयपुर, अलवर, आगरा फोर्ट, इटावा, कानुपर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी और वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी। आरक्षित ट्रेन यात्री इन स्टेशनों से पर्यटन ट्रेन में चढ़-उतर सकेंगे।
इन तीर्थ स्थलों के कर सकेंगे दर्शन
पर्यटन ट्रेन में सफर करने वाले यात्री बैदनाथ, गंगासागर, पुरी, कोणार्क और गया के प्रसिद्ध मंदिरों और तीर्थ स्थलों के दर्शन कर पाएंगे, वहीं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी यात्रियों को घुमाया जाएगा।

वेबसाइट से टिकटें हो रहीं बुक
पर्यटन ट्रेन में सीटों का आरक्षण आईआरसीटीसी वेबसाइट और क्षेत्रीय कार्यालय में किया जा रहा है। द्वितीय श्रेणी की अधिकांश सीट फुल हो गई है। अभी एसी थ्री टियर श्रेणी में कुछ सीट खाली हैं। कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए ट्रेन का संचालन एक अप्रैल को किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा, खानपान व रात्रि ठहराव का भी विशेष प्रबंध किया गया है।
- एमपी सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed