फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   humsafar train start in 6 april

छह अप्रैल से चलेगी तिरुपति-जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
humsafar train start in 6 april
तिरूपति-जम्मूतवी के बीच चलने वाली हमसफर की फाइल फोटो - फोटो : Ambala
यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए रेलवे लगातार लंबी दूरी ट्रेनों के संचालन में बढ़ोतरी कर रहा है, ताकि होली पर्व को लेकर दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने परिजनों संग रंगों का उत्सव मना सकें। इसी कड़ी में रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों को सौगात देते हुए पिछले लगभग 12 महीने से रद्द तिरुपति-जम्मूतवी को चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 02277 तिरुपति-जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 6 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार चलेगी। तिरूपति से ट्रेन रात 9.10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर लगभग 12 बजे छावनी जंक्शन व शाम 6.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02278 जम्मूतवी-तिरुपति साप्ताहिक हमसफर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 9 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। जम्मूतवी से ट्रेन सुबह 7.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर लगभग 1 बजे छावनी जंक्शन और तीसरे दिन सुबह 6.25 बजे तिरूपति पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष ट्रेन गुंतकल, रायचुर, सुलेहल्ली, सिकंद्राबाद, काजीपेट जंक्शन., बल्लारशाह, नागपुर, हबीबगंज, झांसी जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, अंबाला छावनी, लुधियाना जंक्शन तथा जालंधर छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed