फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Humidity throughout the day, drizzle in the evening, the weather became pleasant

दिन भर उमस, शाम को बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Humidity throughout the day, drizzle in the evening, the weather became pleasant
अंबाला सिटी। दिनभर की चिलचिलाती धूप, उमस और गर्मी के बाद देर शाम हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी के बाद गर्मी से परेशान लोग घरों से बाहर निकल आए और सुहावने मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन

दिनभर गर्मी होने के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले चार दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव देखा जाएगा व 23 मई को अच्छी बारिश होने के आसार हैं। बता दें कि सुबह सूर्योदय के बाद धूप का प्रभाव बढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़नी शुरू हो गई। दोपहर होते-होते गर्मी ने सभी के पसीने छुड़ा दिए। हालात यह थे कि बिना पंखे और एसी के कुछ ही मिनटों में लोग पसीने से तरबतर हो गए। शाम सात बजे तक यही स्थिति बनी रहीं। करीब नौ बजे मौसम ने एकाएक करवट ली और हल्की बूंदाबांदी के साथ हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। अब आने वाले चार दिनों तक मौसम इसी तरह सुहावना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed