फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Humid heat prevailed from morning to evening, temperature increased

Ambala News: सुबह से शाम तक रही उमस भरी गर्मी, बढ़ा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Humid heat prevailed from morning to evening, temperature increased
धूप से बचने के लिए कांवड़िए सर पर कपड़ा लेकर जगाधरी अंबाला मार्ग से गुजरते हुए। संवाद
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक उमसभरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिन में कई बार बादल भी छाए, लेकिन फिर धूप निकलने से गर्मी रही। रविवार के अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 व 22 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा अभी भी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में बनी हुई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवा राज्य की तरफ कम आने की संभावना से 21 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने के आसार हैं। इस दौरान अरब सागर से नमी वाली हवा लगातार आने की संभावना से दक्षिण पश्चिमी हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उत्तरी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 21 जुलाई रात्रि से मानसून फिर से सक्रिय सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed