फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HTET Level-3: 2927 appeared for the exam, 782 were absent

एचटेट लेवल-3 : 2927 ने दी परीक्षा 782 रहे गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
HTET Level-3: 2927 appeared for the exam, 782 were absent
अंबाला सिटी। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा लेवल-3 ‘एचटेट’ का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को किया गया। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश करने के लिए कई तरह की चेकिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल मौजूद रहा। इसके साथ ही परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारी भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपना कार्य करते नजर आए।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर बाद सायं 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की गई इससे पूर्व दोपहर में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई, इसके बाद ही अंदर जाने दिया गया, साथ ही बायोमेट्रिक प्रक्रिया भी कराई गई। बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 3709 परीक्षार्थियों में से 2927 ने परीक्षा दी जबकि 782 गैरहाजिर रहे। परीक्षार्थियों को विषय से संबंधित प्रश्नों के साथ ही हिंदी व सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया। परीक्षार्थियों के परीक्षा देखकर पसीने छूटे। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि यह परीक्षा यूजीसी नेट के स्तर की थी जिसमें कठिन प्रश्न पूछे गए। परीक्षा देने के लिए बिहार, पंजाब से भी परीक्षार्थी पहुंचे, वहीं, परीक्षा को लेकर सभी केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा, लेवल तीन में पंजाबी, संस्कृत, गृह विज्ञान, केमिस्ट्री के विषयों की परीक्षा हुई। कुल 150 अंक की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

वहीं, 31 जुलाई को लेवल-2 के तहत प्रात: 10 से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 6106 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। इसी दिन शाम के सत्र में लेवल-1 के तहत परीक्षा का आयोजन होगा और यह परीक्षा सायं 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2304 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने परीक्षा को बताया मुश्किल, यूजीसी नेट परीक्षा के स्तर के प्रश्न पूछे
- हरप्रीत कौर ने बताया कि उनकी परीक्षा अच्छी हुई है। परीक्षा उत्तीर्ण होने की उम्मीद है। पंजाबी के प्रश्नों में पुराने लेखकों के नाम पूछे गए। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया।
- पंजाब के मानसा से आए कुलविंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा में थोड़े मुश्किल प्रश्न पूछे गए। 120 प्रश्नों में से 30 प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया। उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण होने की उम्मीद है।
- बिहार के कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा में यूजीसी नेट परीक्षा के स्तर के प्रश्न पूछे गए। यह परीक्षा मुश्किल रही। सामान्य ज्ञान व अंग्रेजी के प्रश्न भी आसान नहीं थे।

- अंकित ने बताया कि उनकी परीक्षा अच्छी हुई। परीक्षा में ज्यादा डीप प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में अंग्रेजी के प्रश्न आसान अए, लेकिन हिंदी के प्रश्न उसे कुछ कठिन लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed