फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HTET: 6560 students appeared for the exam on the second day, attendance was 78%

एचटेट : दूसरे दिन 6560 ने दी परीक्षा, 78 प्रतिशत रही उपस्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
HTET: 6560 students appeared for the exam on the second day, attendance was 78%
अंबाला सिटी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल टू और लेवल वन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न करवाई गई। गुरुवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के तहत लेवल-2 के तहत प्रात: 10 से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई जिसके लिए 20 केंद्र बनाए गए। जिनमें 6106 परीक्षार्थियों में से 4802 ने परीक्षा दी। इसी तरह शाम के सत्र में लेवल-1 के तहत दोपहर बाद 3 बजे से 5.30 बजे तक परीक्षा करवाई गई। इस परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2304 परीक्षार्थी में से 1758 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। लेवल दो व लेवल वन में कुल 8410 में से 6560 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1850 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

बायोमेट्रिक हाजिरी हुई, पुलिस बल भी रहा तैनात : परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी होने से शहर में वाहनों की गति भी धीमी नहीं हुई। सुबह के सत्र में ज्यादा और शाम को कम परीक्षार्थी बुलाए गए। परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया, इसके बाद बायोमेट्रिक हाजिरी हुई। सुबह के समय अंबाला शहर व छावनी में केंद्र बनाए गए, जबकि शाम को अंबाला छावनी में ही केंद्र बनाए। शाम के सत्र में परीक्षा देने वाले पंजाब के मुक्तसर के विकास ने बताया कि परीक्षा आसान थी, जिसमें हिंदी, गणित, अंग्रेजी के प्रश्न भी पूछे गए। सभी प्रश्न आसान थे।
विज्ञापन




कुछ को आसान लगी परीक्षा तो कोई हिंदी व सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में उलझा
बातचीत में कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्हें परीक्षा आसान लगी तो कई परीक्षार्थियों को विषय से संबंधित प्रश्नों के साथ ही हिंदी व सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया। कई परीक्षार्थियों को परीक्षा आसान तो कई को थोड़ी मुश्किल लगी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा। कुल 150 अंक की परीक्षा हुई, जिसमें अलग-अलग विषय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला के परीक्षार्थी योगेश्वर ने बताया कि 150 अंक की परीक्षा में 90 अंक लेने जरूरी हैं। परीक्षा न आसान थी और न ही मुश्किल। उन्हें परीक्षा में उत्तीर्ण होने की उम्मीद है। अमेठी के शिवम ने बताया कि परीक्षा अच्छी हुई है। हरियाणा के सामान्य ज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी के प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे। प्रियंका ने बताया कि उनकी गणित विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में प्रश्न आसान थे, लेकिन उनका उत्तर देने के लिए समय कम था, क्योंकि प्रश्न लंबे थे। गणित के प्रश्न आसान आए। हिंदी व अंग्रेजी विषय से भी प्रश्न पूछे गए। इसी तरह हरिदयाल ने बताया कि उनकी विज्ञान विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में फिजिक्स के प्रश्न मुश्किल आए, जबकि गणित के प्रश्न आसान थे।

हरियाणा प्रदेश से ऐसे प्रश्न पूछे गए
- महाभारत के अनुसार किसने रोहतक पर एक सैन्य अभियान का नेतृत्व किया।
- हरियाणा का कौनसा जिला हरियाणा के सात जिलों से अपनी सीमा साझा करता है।
- पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed