फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HSGPC elections on 19th, arrangements are solid

Ambala News: एचएसजीपीसी के चुनाव 19 को, इंतजाम पुख्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
HSGPC elections on 19th, arrangements are solid
अंबाला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव 19 जनवरी को सुबह आठ बजे से होंगे। इसके लिए सभी वार्डों में मतदान के लिए बूथ निर्धारित किए हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि अंबाला शहर के तहत वार्ड नंबर 6 के तहत बूथ नंबर एक से 20 तक (05 विधानसभा अंबाला शहर) के सिख मतदाता जीआरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घेल रोड अंबाला शहर में होगा।
विज्ञापन

बूथ नंबर 21 से 27 तक के मतदाता राजकीय मिडिल स्कूल सिंगावाला में, बूथ नंबर 28 से 48 के मतदाता राजकीय प्राइमरी स्कूल सेक्टर 9 अंबाला शहर में, बूथ नंबर 49 से 69 के मतदाता गेस्ट हाउस मिल्क प्लांट अंबाला शहर में, बूथ नंबर 70 से 83 के मतदाता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलदेव नगर में, बूथ नंबर 84 से 106 के मतदाता आईटीआई में, बूथ नंबर 107 से 123 तक के मतदाता खालसा हाई स्कूल कोर्ट रोड में होंगे।
विज्ञापन

बूथ नंबर 124 से 163 के मतदाता नगर निगम कार्यालय में, बूथ नंबर 164 से 175 के मतदाता श्री हरगोबिंद साहिब हाई स्कूल मंजी साहिब में, बूथ नंबर 176 से 192 के मतदाता राजकीय हाई स्कूल साैंडा में, बूथ नंबर 193 से 200 के मतदाता राजकीय सीनियर सेकेंडी स्कूल जलबेहड़ा में, बूथ नंबर 201 से 205 तक के मतदाता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलाना, बूथ नंबर 206 से 211 के मतदाता राजकीय प्राइमरी स्कूल भानोखेडी में होंगे। बूथ नंबर 212, 213, 217, 228 के मतदाता राजकीय मिडल स्कूल लखनौर साहिब में अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथों की संख्या भी बढ़ाने का प्रावधान
मुलाना। मुलाना विधानसभा में बूथ नंबर 162 से 165 तक बूथ बनाए गए हैं। मतदाता राजकीय मिडल स्कूल मोहडी में, बूथ नंबर 166 से 177 के मतदाता राजकीय मिडल स्कूल बडौला में अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। 10 जनवरी 2025 तक नए वोट बनाए जाएंगे। वोटों की संख्या बढ़ जाती है तो बूथों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

कैंट में पोलिंग बूथ

अंबाला कैंट विधानसभा में वार्ड नंबर 5 के तहत पंजोखरा साहिब के सिख मतदाता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजोखरा साहिब में, खतौली, कलरेहड़ी, जनेतपुर, गरनाला, बरनाला और टुंडली के मतदाता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गरनाला में, पिलखनी, रतनहेड़ी, साहिबपुरा, सपेडा, रौलों के मतदाता राजकीय प्राथमिक स्कूल सपेड़ा सहित अन्य स्थानों पर बूथ बनाए हैं।


बराड़ा में यह रहेंगे पोलिंग बूथ

बराड़ा। बराड़ा विधानसभा में वार्ड नंबर 4 बराड़ा के तहत बराड़ा के सिक्ख मतदाता राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल बराड़ा नॉर्थ व इसी स्कूल के साउथ में बने बूथ पर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। इसी प्रकार राजौली, सरकपुर, मौजगढ़, सज्जनमाजरी, दादुपुर, चहलमाजरा, तंदवाल, तंदवाली, घेलड़ी, हेमामाजरा व सोहाना के सिक्ख मतदाता राजकीय हाई स्कूल राजौली में अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। इसी प्रकार धीन, सिरसगढ, डुलियानी, रूकडी, अलीपुर, जहांगीरपुर, होली व बुढियों के सिक्ख मतदाता राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल धीन में बने बूथ पर अपना मत डाल सकते हैं। इसके अलावा अन्य गांवों के लिए बूथों को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed