{"_id":"66db9f73b0498903fa039a40","slug":"hsgmc-chief-reached-the-gurudwara-and-bowed-his-head-ambala-news-c-36-1-amb1001-129212-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गुरुद्वारे में पहुंचे एचएसजीएमसी प्रधान, टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गुरुद्वारे में पहुंचे एचएसजीएमसी प्रधान, टेका माथा
विज्ञापन
गुरु चरणों में माथा टेकते एचएसजीएमसी प्रधान व अन्य पदाधिकारी। संवाद
अंबाला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी का लगातार दूसरी बार प्रधान बनने पर जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने शुक्रवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का शुक्राना किया।
एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही आठवीं पंजोखरा साहिब में अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे जत्थेदार असंध ने गुरु चरणों में माथा टेका और हरियाणा कमेटी एवं कौम की चढ़दी कला के लिए अरदास की। जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने बताया कि गुरु साहिब की कृपा से उन्हें सर्वसम्मति से दोबारा हरियाणा कमेटी का प्रधान चुना गया था। एक बार दोबारा यह जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने गुरु साहिब का शुक्राना करने के लिए चार सितंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के श्री अखंठ पाठ शुरु करवाए थे।
इसके भोग उपरांत उन्होंने गुरु चरणों में अरदास की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के परिसर में कार सेवा वाले संत महापुरुषों द्वारा बनाई जा रही सराय के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों से मंत्रणा की। उन्होंने बताया कि हरियाणा कमेटी द्वारा गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंध को ओर भी सुचारु ढंग से चलाने के लिए सख्त हिदायतें प्रबंधकों को दी गई हैं। इसके साथ ही जरूरत के हिसाब से गुरुद्वारा साहिबान में कार्य भी करवाए जा रहे हैं। हरियाणा कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि गुरुद्वारा साहिबान में जो परियोजनाएं शुरु की हैं, इनका कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
संस्था की ओर से श्री दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल कपाल मोचन बिलासपुर एवं गुरु तेग बहादुर खालसा स्कूल कैथल में विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए 2-2 बसें खरीदी हैं। यही नहीं हरियाणा कमेटी द्वारा अमृतधारी अभिभावकों के गुर सिख विद्यार्थियों की फीस भी माफ कर दी गई है, जबकि कॉलेज स्तर पर ऐसे विद्यार्थियों को वजीफा दिया जा रहा है।
ये लोग रहे माैजूद
इस मौके पर पीए बलजीत सिंह चट्ठा, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर हरविंदर सिंह दनौली, बाबा बूटा सिंह, प्रीतपाल सिंह उप मैनेजर, गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब के मैनेजर हरभजन सिंह, अकाउंटेंट हरजीत सिंह, स्टोर कीपर बलजिंदर सिंह, राम सिंह व अर्जुन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं इससे पहले यहां पहुंचने पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, कार्यकारिणी समिति सदस्य टीपी सिंह, कैप्टन दिलबाग सिंह सैनी, रजिंदर सिंह ने उनका स्वागत किया।