{"_id":"63601eb8fc6e18174b2d1e5f","slug":"house-fire-due-to-short-circuit-goods-worth-lakhs-including-cash-burnt-down-ambala-news-knl126043163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, नकदी सहित लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, नकदी सहित लाखों का सामान जलकर खाक
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के माल रोड स्थित एक मकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते धुआं चारों तरफ फैल गया। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना देने के बाद खुद आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। परिवार के मुताबिक मकान में रखी 25 हजार की नकदी समेत लाखों का सामान जल गया।
मकान के मालिक आदित्य वत्स ने बताया कि वह माल रोड स्थित 108 नंबर मकान में किराए पर रह रहे हैं। रविवार रात को वे मामा के घर गए हुए थे। पड़ोसियों ने रात को फोन करके सूचना दी कि उनके मकान में आग लगी हुई है। घर पहुंचे तो देखा कि मकान से आग की लपटें उठ रही थी। सामान धूं-धूं करके जल रहा था। आग में 25 हजार रुपये की नकदी, बेड, टेबल, पंखे, सोफा, अलमारी, फ्रीज और एलईडी समेत अन्य सामान जल गया।
वहीं, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार उनके भाई कपिल विज, वार्ड नंबर पांच के पूर्व पार्षद सुरेंद्र तिवारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। परिवार को 15 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इस संकट की घड़ी में परिवार के साथ हैं।