फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hotels of Sadar area searched by investigative agencies

जांच एजेंसियों ने खंगाले सदर क्षेत्र के होटल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hotels of Sadar area searched by investigative agencies
अवैध रुप से चल रहे होटलों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहा। सुरक्षा एजेंसियों ने वीरवार को भी सदर क्षेत्र में कई होटलों को खंगाला। इस दौरान टीम को अधिकतर होटल मालिकों से दस्तावेज नहीं मिले। जबकि बुधवार को जांच के दौरान दस्तावेज न दिखा पाने वाले 13 होटलों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। इसमें अधिकतर लालकुर्ती क्षेत्र के होटल शामिल हैं।
विज्ञापन

गत दिवस एवीटी सैल अंबाला, सीआईए वन, सीआईए टू, सीआईए नारायणगढ़ की संयुक्त टीम ने बड़ा अभियान चलाते हुए होटलों की जांच की थी। इस दौरान पुलिस ने सीएलयू प्रमाणपत्र, बिल्डिंग प्रमाणपत्र, सराए एक्ट के अंतर्गत प्रमाणपत्र, होटल का रजिस्ट्रेशन व अन्य दस्तावेज मांगे थे। मगर अधिकतर होटल यह दस्तावेज दिखाने में नाकामयाब रहे। इसके अलावा होटलों द्वारा व्यक्तियों का लेखा-जोखा वेबसाइट पर लोड नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

होटलों में जमकर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। जांच के दौरान टीम ने पाया कि होटल में अग्निशमन यंत्र भी नहीं लगे हुए थे। इस सभी कमियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आपदा प्रबंधन के एक्ट 51 बी और भारतीय दंड संहिता के तहत 269, 270, 188 के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस जांच में जुुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी जारी रह सकती है कार्रवाई
जांच एजेंसियों द्वारा तेजी के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगे भी होटलों के खिलाफ कार्रवाई जा रह सकती है। क्योंकि पिछले दिनों पुलिस के पास होटलों में देह व्यापार करने व कोरोना नियमों की अवहेलना करने को लेकर कई शिकायतें आ रही थीं। उन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने पहले दिन लालकुर्ती के होटलों और फिर सदर बाजार के होटलों पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके बाद अन्य होटलों पर भी कार्रवाई जारी रह सकती है। इससे कि होटल संचालक नियमों में रहकर होटल चला सकें।

वीरवार को हुई कार्रवाई के मामले में दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
वीरवार को हुई होटलों पर कार्रवाई के मामले में पुलिस दस्तावेजों की जांच में जुटी है। इस दौरान जिन होटलों से दस्तावेज नहीं मिलेंगे उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- नरेश, एसएचओ, कैंट थाना
हमारी ओर से 13 होटलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके ऊपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।
- देंवेद्र, एसएचओ, पड़ाव थाना
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
- सुपर फाइन-1,सुपर फाइन कॉम्पलैक्स व होटल फॉर यू सिरिज के मालिक लालकुर्ती निवासी कर्णबीर
- होटल ग्रीन के मालिक लालकुर्ती निवासी संजीव गुप्ता
- होटल युनिक विल्ला के मालिक सेक्टर-32 हुड्डा निवासी इंद्र सिंह
- होटल अंगद कोंटीनेंटल के मालिक निशांत बाग निवासी अमित
- होटल सन्नी के मालिक लालकुर्ती निवासी सन्नी गुप्ता
- होटल लवी वाटिका के मालिक सुनील जैन
- होटल गर्ग रेजेंसी के मालिक लालकुर्ती निवासी राजेश गर्ग
- होटल मुनलाइट के मालिक विनय कुमार
- होटल पूर्ण सिंह के मालिक विजय कुमार सोंडिया
- होटल वेलकम के मालिक राजीव शर्मा
- होटल ईशांत के मालिक विजय कुमार
- होटल हाईवे इन के मालिक लालकुर्ती निवासी कुलदीप
- होटल प्रेम के मालिक लालकुर्ती निवासी कुनाल
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed