फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hot winds will have to be faced till May 29

Ambala News: 29 मई तक गर्म हवाओं का करना पड़ेगा सामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hot winds will have to be faced till May 29
अंबाला में पड़ रही भीष्ण गर्मी और 43.6 डिग्री तापमान के बीच धूप से बचने के लिए घोड़ा गाड़ी पर स
अंबाला सिटी। दिन के तापमान ने एक बार फिर से तेजी पकड़ी है। सोमवार को धूप निकलने दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। दिन के समय 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात्रि तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन

29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed