फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hot winds likely to blow after two days

Ambala News: नशा मुक्त हो हरियाणा का संदेश लेकर निकली साइक्लोथोन-2.0

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Hot winds likely to blow after two days
शहजादपुर (अंबाला)। नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथोन-2.0 (साइकिल यात्रा) रविवार को जिला पंचकूला से फिर अंबाला के कक्कड़ माजरा गांव पहुंची। सैकड़ों की संख्या में युवाओं, प्रशासनिक अधिकारी, सरपंचों और भाजपा पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया।
विज्ञापन




पंचकूला से अंबाला कैंट तक रैली में शामिल साइकिल चलाने वालों ने करीब 20 किलोमीटर का सफर तय किया। आखिर में यात्रा का ठहराव दोपहर चार बजकर 30 मिनट पर अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के होस्टल में हुआ। 21 अप्रैल को यह यात्रा शुरू होकर कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। यात्रा में डीएसपी नारायणगढ़ सूरज चावला और कैंट डीएसपी रमेश कुमार की मौजूदगी में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


सभी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ड्रग फ्री हरियाणा बनाने की मुहिम का स्वागत किया और कहा कि वह इस मुहिम से जुड़कर हरियाणा को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। साथ ही हम सबका सांझा सपना, नशा मुक्त हो हरियाणा अपना का सपना पूरा होगा। जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि यात्रा में खेल विभाग के कोच और खिलाड़ियों में भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर गांव में यात्रा का स्वागत



यात्रा का पतरहेड़ी में पूर्व सरपंच प्रमोद राणा, मुकेश सैनी पतरहेड़ी, माया राम, गुरदयाल सिंह, कंवरपाल सरपंच प्रतिनिधि, अध्यापक भारत भूषण सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। कड़ासन गांव में पहुंचने पर पूर्व सरपंच रामेश्वर सैनी, सरपंच प्रतिनिधि चंद्रमोहन सैनी, भाजपा कार्यकर्ता पवन सैनी कड़ासन ने स्वागत किया। डीएसपी सूरज चावला ने कहा कि ड्रग फ्री हरियाणा बनाने को लेकर साइक्लोथोन यात्रा जन-जन तक नशा मुक्ति हरियाणा बनाने का संदेश पहुंचा रही है। साइक्लोथोन 2.0 साइकिल यात्रा का उद्देश्य नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना है और समाज को नशा मुक्ति बनाने की दिशा में लोगों को एकजुट करना है। इस मौके पर बीडीपीओ सुशील मंगला, सरपंच यूनियन के जिला प्रधान कैप्टन केहर सिंह आदि शामिल रहे।



वृद्धों और सिपाही में दिखा युवाओं सा जोश



साइक्लोथोन 2.0 रैली का युवाओं के साथ-साथ उम्रदराज में भी खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं सा जोश लेकर साइक्लिंग कर रहे अंबाला सिटी के प्रेम नगर निवासी 67 वर्षीय रूपेश बाली, सोनीपत निवासी 67 वर्षीय जय पाल व रोहतक निवासी 66 वर्षीय सहदेव मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। जो रोजाना कई-कई किलोमीटर साइक्लिंग चलाकर समाज में एक मिशाल बन गए हैं। वहीं सेना के जवान भी हिस्सा बने।



फोटो नंबर - 28



रूपेश बाली रोजाना साइकिल चलाते 100 किलोमीटर



साइक्लोथोन यात्रा में पंचकूला से अंबाला तक यात्रा के लिए शामिल हुए रूपेश कुमार बाली अपने नियमित जीवन में केवल साइकिल का ही इस्तेमाल करते हैं। रूपेश ने बताया कि करीब तीन साल पहले ही स्वस्थ और नशा मुक्त देश अपना का संदेश लेकर साइकिल ही चलाते हैं। मूलरूप से वह अंबाला सिटी प्रेम नगर में रहते थे लेकिन अब जीरकपुर रहते हैं। बताया कि प्रतिदिन 100 किलोमीटर साइकिल चलाने का उनका 1081वां दिन है।



फोटो नंबर - 31



रोजाना 10 किलोमीटर चलाता हूं साइकिल



सोनीपत निवासी 67 वर्षीय जय पाल ने बताया कि वह पंचायत विभाग से बतौर अकाउंटेंट रिटायर्ड है। यात्रा की शुरूआत से ही वह इस रैली में जुड़े हुए है और अंतिम दिन तक रहेंगे। 2023 में भी इस रैली का हिस्सा बने थे। रोजाना 10 किलोमीटर तक साइकिल पर घर का सामान व अपना काम आदि निपटाता हूं।



फोटो नंबर - 30



श्री नगर से कन्याकुमारी तक साइकिल पर कर चुका सफर



रोहतक निवासी 66 वर्षीय सहदेव ने बताया कि वह 2017 में पुलिस विभाग से बतौर इंस्पेक्टर रिटायर्ड हुआ था। घुटने में तकलीफ के चलते साइकिलिंग शुरू की थी। तब से वह साइकिल का ही इस्तेमाल करते आ रहे हैं। श्री नगर से लेकर कन्याकुमारी तक व अयोध्या भी साइकिल कर सफर कर चुका हूं। पिछली व इस साइक्लोथोन में भी पहले से आखिरी दिन तक साथ रहेंगे। लोगों को साइकिल के साथ-साथ नशे से दूर आदि का भी संदेश देता हूं।



फोटो नंबर - 33



इस साइक्लोथोन का हिस्सा बन हुई खुशी



बराड़ा निवासी जवान विशाल ने बताया कि साइक्लोथोन में वे अपनी इच्छा से शामिल हुए है। उन्हें खुशी है कि वे अपने प्रदेश के युवा साथियों को नशे से दूर रहने और शिक्षा तथा खेल आदि गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का काम में अपना योगदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार एवं पुलिस प्रशासन ठोस कदम उठा रहा है, लेकिन इसके लिए जनभागीदारी भी आवश्यक है।




फोटो नंबर - 32



परिवार और समाज दोनों के लिए नशा घातक



हिसार निवासी जवान प्रवीण ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान शुरू करना आज की जरूरत बन गया है। इससे युवाओं में एक अच्छा संदेश जाएगा कि नशा किस प्रकार से घातक है, जो व्यक्ति के न केवल स्वयं के लिए नुकसानदायक है बल्कि उसके परिवार और समाज के लिए भी घातक है। उन्होंने कहा कि साइक्लोथोन यात्रा में वे प्रतिदिन 80 से 90 किलोमीटर तक साइकिल चला कर ड्रग फ्री हरियाणा बनाने का संदेश दे रहे है, लोग भी आगे आकर इस मुहिम से जुड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed