फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hospitals have diesel-fueled generators, and electricians will be on duty 24 hours a day.

Ambala News: अस्पतालों में डीजल से फुल किए जेनरेटर, इलेक्टि्रशयन की 24 घंटे रहेगी ड्यूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Hospitals have diesel-fueled generators, and electricians will be on duty 24 hours a day.
अंबाला कैंट में अंधेरा। संवाद
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल : उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, अन्य विभाग के कर्मियों की ली जाएगी मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बिजली कर्मचारियों की संभावित हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सतर्क हो गया है। बिजली आपूर्ति ठप ठप होने की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंबाला सिटी व छावनी अस्पताल के जेनरेटर डीजल से फुल कर दिए गए हैं।
छावनी व सिटी के नागरिक अस्पताल में चार-चार जेनरेटर हैं। वहीं दोनों अस्पतालों में इलेक्टि्रशियन की 24 घंटे ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में जहां-जहां बूस्टर लगे हैं, वहां जेनसेट का डीजल फुल करा दिया है। बिजली संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन एवं बिजली निगम द्वारा नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं बिजली आपूर्ति को सुचारू और निर्बाध बनाए रखने के लिए उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि हड़ताल के दौरान आम उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की बिजली समस्या का सामना न करना पड़े और जिले की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रहे। वहीं फाल्ट आने की स्थिति में ठेका व अन्य विभागों के कर्मियों की मदद ली जाएगी। अंबाला छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को तालमेल बनाने के आदेश
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि बिजली एक अनिवार्य सेवा है, इसलिए हड़ताल के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आपस में बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बिजली कटौती या तकनीकी खराबी से जुड़ी किसी भी शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को असुविधा न हो। बिजली निगम के अधिकारियों ने जिले के सभी नागरिकों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या तकनीकी खराबी की सूचना केवल निर्धारित आधिकारिक नंबरों पर ही दें, ताकि संबंधित टीमों को तुरंत मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जा सके।


पुख्ता इंतजाम : अधीक्षण अभियंता
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता वीके गोयल ने बताया कि हड़ताल के प्रभाव से निपटने के लिए निगम की ओर से वैकल्पिक और आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि बिजली से संबंधित कोई समस्या आती है, तो तुरंत निगम द्वारा जारी आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed