{"_id":"64710ac3e698b4186f00a374","slug":"hope-cbi-will-investigate-properly-in-pension-scam-guilty-will-be-punished-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-3951-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन घोटाले में उम्मीद है सीबीआई ठीक जांच करेगी, दोषी को मिलेगी सजा : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन घोटाले में उम्मीद है सीबीआई ठीक जांच करेगी, दोषी को मिलेगी सजा : विज
विज्ञापन
अंबाला। हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित पेंशन घोटाले मामले को लेकर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए हैं। इस पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कोर्ट के आदेश पर सीबीआई इस मामले की जांच करेगी। उम्मीद है सीबीआई इसकी ठीक जांच करेगी और इसके दोषी को सजा मिलेगी
गृहमंत्री के आवास पर प्रतिदिन प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में लोग फरियादें लेकर पहुंच रहे हैं। विज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के एसपी व डीसी को समस्याएं सुनने के निर्देश जारी किए हैं। पहले लोगों को उनके पास जाना चाहिए। यदि समाधान नहीं होता तो वह बैठे हैं।
किसी कानून व परंपरा को नहीं मानती आप
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 मई को होने वाली नीति आयोग की बैठक में जाने से इंकार करने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी कानून व परंपरा को नहीं मानती। इनका अपनी डफली अपना राग है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए काफी अहम सीसीटीवी कैमरे
हरियाणा के पुलिस थानों में अब तीसरी आंख का पहरा सख्ती से लागू होने जा रहा है। गृहमंत्री ने हरियाणा पुलिस को निर्देश दिए हैं कि हर पुलिस स्टेशन में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाएं। हरियाणा के पुलिस संस्थानों व पुलिस स्टेशनों के साथ चौक-चौराहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। तीसरी आंख का होना आज के युग में बहुत जरूरी है।