फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Homeopathic hospital will start in Rampur Sarsehri this month, Home Minister Vij inspected

Ambala News: रामपुर सरसेहड़ी में इसी माह शुरू होगा होम्योपैथिक अस्पताल, गृहमंत्री विज ने किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Homeopathic hospital will start in Rampur Sarsehri this month, Home Minister Vij inspected
अंबाला। रामपुर सरसेहड़ी के सामुदायिक भवन में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल की सौगात इसी माह अंबाला वासियों को मिल जाएगी। शुक्रवार को राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज व अस्पताल का हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छावनी के चंदपुरा में नया होम्योपैथिक कॉलेज व अस्पताल साढ़े सात एकड़ बन रहा है लेकिन भवन बनने में अभी समय लगेगा। ऐसे में अस्पताल को चलाने के लिए नगर परिषद से रामपुर सरसेहड़ी के कम्युनिटी सेंटर में अस्पताल का सेटअप कर दिया है। उनकी तरफ से आदेश जारी किए हैं और सब प्रकार की स्वीकृतियां दी हैं। इसको अपडेट करने के निर्देश भी दिए हैं। इसी महीने में इसका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

होम्योपैथिक अस्पताल में सभी प्रकार का स्टाफ रखा जाएगा। यहां अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन, उच्च गुणवत्ता वाली ऑटो एनालाइजर वाली लैब भी लगाई जाएगी। यहां पर आईपीडी है, भर्ती भी हो सकेंगे और प्राइवेट रूम भी है। इस अस्पताल को इसी माह चालू कर दिया जाएगा क्योंकि कॉलेज की मान्यता के लिए पिछले दो साल से अस्पताल चलता हुआ होना चाहिए। गृहमंत्री के यहां पहुंचने पर एसडीएम सतिंद्र सिवाच, नगर परिषद प्रशासक निर्मल नागर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शशीकांत शर्मा, डाॅ. हरप्रकाश सहित भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, फकीर चंद सैनी, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सभी सुविधाएं मिलेंगी

मंत्री विज ने निरीक्षण करते हुए यहां पर जो व्यवस्थाएं होनी हैं, उसका बारीकी से निरीक्षण किया। प्रत्येक कमरे में जाकर क्या-क्या कार्य यहां पर किए जाएगें जिला आयुर्वेदिक अधिकारी से जानकारी हासिल की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य जो आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल में होते हैं वह सभी यहां पर होने चाहिए। आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर यहां पर जो भी कार्य होने हैं उसकी स्वीकृति व वं आदेश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed