फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   homeless people

बेघर न करने लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे लोग

Thu, 17 Jul 2014 12:10 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्ूयरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 17 Jul 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
homeless people
नई आबादी के बाशिंदे बुधवार को दिन भर अधिकारियों के आगे हाथ जोड़ते रहे। उनके चेहरों पर बेघर होने की दहशत साफ दिखाई दी। सारा दिन बैठकों का दौर चलता रहा, जबकि निगम और रेलवे अधिकारी अपनी-अपनी कार्रवाई में जुटे रहे। राहत की बात यह रही कि अधिकारियों ने इन लोगों का मांगपत्र ले लिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो वे जमीन की पैमाइश ही नहीं होेने देंगे। बुधवार सुबह ही नई आबादी के बाशिंदे एक जगह जमा हो गए। इन सभी को डर था कि नोटिस की तिथि समाप्त होने के बाद रेलवे यहां पर कार्रवाई करेगा। रेलवे और निगम के कुछ अधिकारी भी नई आबादी क्षेत्र में पहुंच गए। हालांकि कार्रवाई तो नहीं हुई, लेकिन अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों का मांगपत्र जरूर ले लिया। इस दौरान लोग अधिकारियों के आगे हाथ जोड़कर बेघर न करने की गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन


ये मांगें रखीं
* जिस परिवार का मकान तोड़ा जाए, उस परिवार को उतने ही एरिया का मकान दिया जाए।
*  अधिगृहीत के बाद जो जमीन बचे उसे उसके मालिक को दिया जाए।
* जिस परिवार की जमीन अधिगृहीत की जाए, उस परिवार से एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
* जिस दिन मांगें पूरी होंगी, उसी दिन पैमाइश शुरू करवाई जाएगी।

यह कहते हैं लोग
स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, शगुन चंद, विनोद कुमार, शेर सिंह, बनारसी दास, सोमनाथ, सुनील सैणी, राधेश्याम, प्रेमवती, भारत दास शाक्य, कुंदन लाल ने बताया कि अंग्रेजों ने हमें यहां पर बसाया था। अब रेलवे फ्रेट कारीडोर के लिए जमीन अधिगृहीत करना चाहता है, लेकिन उनके पुनर्वास की बात कोई नहीं कर रहा है। अगर उनको बेघर कर दिया गया तो वे कहां जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed