फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister's public court will not be held now

Ambala News: अब नहीं लगेगा गृहमंत्री का जनता दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Home Minister's public court will not be held now
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों को रोजाना लोगों की समस्याएं सुनने के जो आदेश दिए हैं, उनका वह स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यह मांग पूरी होने के बाद अब हर शनिवार को लगने वाला जनता दरबार नहीं लगेगा। दूसरी ओर, उनके हलके अंबाला के लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी पुरानी मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा में सरकारी अधिकारियों को अब रोजाना दो घंटे अपने कार्यालय में जन समस्याओं को सुनने के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अब अपने जिलों में रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आमजन से रूबरू होने के आदेश दिए हैं। इस दौरान सरकार की ओर से कोई वीडियो कॉन्फ्रेंस या बैठक भी नहीं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed