फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister Vij honored gold medal winning shooter Sarabjot

गृहमंत्री विज ने स्वर्ण पदक विजेता शूटर सरबजोत को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Vij honored gold medal winning shooter Sarabjot
Home Minister Vij honored gold medal winning shooter Sarabjot - फोटो : Ambala
अंबाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि छावनी में शूटिंग अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मौजूद है। खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने पेरु में हुए विश्व जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले जिले के शूटर सरबजोत सिंह को बधाई दी और उसे पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छावनी में विश्व स्तर पर खेल सुविधाओं का ढांचा तैयार किया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास में किसी तरह की कोई दिक्कत व परेशानी न रहे। आगामी समय में छावनी में करोड़ों रुपये की लागत से फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम बनकर तैयार होगा। इसका निर्माण अंतिम चरणों में है और इसके अलावा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल भी जल्द तैयार होगा। स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक का भी प्रावधान किया जाएगा ताकि एथलीटों को अभ्यास की सुविधा मिले। इसी तरह बाक्सिंग का नया हाल भी जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने बताया अब तक करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्नास्टिक हॉल का निर्माण हो चुका है, जबकि बैडमिंटन हाल भी बनवाया जा चुका है। दोनों खेल के खिलाड़ियों को यहां अभ्यास की आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को ठहरने की भी सुविधा मिल सके, इसके लिए कैंट में फुटबाल स्टेडियम के समक्ष स्पोर्ट्स होस्टल का निर्माण कार्य भी पूरा कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed