फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister Vij called up Kurukshetra SP, said - soldiers fight on the border or with the system

Ambala News: कुरुक्षेत्र एसपी को गृहमंत्री विज ने लगाया फोन, बोले- फौजी बाॅर्डर पर लड़े या सिस्टम से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Vij called up Kurukshetra SP, said - soldiers fight on the border or with the system
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर न्याय की आस में प्रतिदिन प्रदेशभर से फरियादी उमड़ रहे हैं। वीरवार को प्रदेश के कोने-कोने से आए सैकड़ों फरियादियों की शिकायतों को गृहमंत्री ने सुना। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए। कुरुक्षेत्र से आए फौजी ने विज को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाए कि उसकी बहन ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। अब उसके ससुराल पक्ष द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

फौजी ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। गृहमंत्री ने तुरंत एसपी कुरुक्षेत्र को फोन मिलाया। उन्होंने कहा कि फौजियों का काम मेरे लिए प्राथमिकता पर है। आप भी इस केस पर प्राथमिकता से काम करें। विज ने कहा कि फौजी बाॅर्डर पर लड़े या सिस्टम से। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश एसपी को दिए।
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर तीन लाख की ठगी
गृहमंत्री के समक्ष करनाल निवासी महिला ने शिकायत देते हुए कबूतरबाजी के आरोप लगाए। उसने बताया कि एक एजेंट ने आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उससे तीन लाख रुपए ठगे हैं। महिला का आरोप था कि एजेंट ने उससे पहले झांसे में लेते हुए दुबई भेजा। जहां उसने कुछ दिन नौकरी की। वहां से उसे आगे आस्ट्रेलिया भेजने की बात तय हुई थी। उसे पता चला कि दुबई में वह जिस कंपनी में जॉब करती है, वह फर्जी है। वहां पर उससे पासपोर्ट भी कंपनी द्वारा मांगा गया तो उसने जमा नहीं कराया। वह देश लौट आई। गृहमंत्री ने मामले में एसपी करनाल को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य शिकायतें
सोनीपत से आई आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने पति की हत्या और ससुराल पक्ष द्वारा उससे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। इस पर मंत्री ने एसपी सोनीपत को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह करनाल से युवती के साथ दुराचार के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के आरोप परिजनों ने लगाए। मामले में मंत्री विज ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कैथल से आए युवक ने मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने, झज्जर से आए परिवार ने उनकी जमीन पर कब्जा करने, रोहतक से आए व्यक्ति ने जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। इसी तरह कई अन्य मामले भी सामने आए। जिन पर गृहमंत्री ने संबंधित जिलों के एसपी व अन्य अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed