फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister took a jibe at Rahul Gandhi, said he is done with politics and is now looking for a new job.

Ambala News: गृहमंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले राजनीति काम बंद अब नया काम ढूंढ रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Home Minister took a jibe at Rahul Gandhi, said he is done with politics and is now looking for a new job.
अंबाल। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का राजनीति वाला काम तो बंद हो गया है, इसलिए वह अब नया काम ढूंढ रहे हैं। विज ने कहा कि राहुल गांधी कभी खेती करते हैं, कभी वह बाइक, ट्रैक्टर चलाते हैं तो कभी कारपेंटर बनते हैं। वह तरह-तरह के काम कर रहे हैं। वह अंबाला या हरियाणा और हिंदुस्तान के लोगों से अपील करते हैं कि उनके पास कोई जगह हो तो वह राहुल गांधी को रख लें। गौरतलब है कि राहुल गांधी कभी मैकेनिक, कभी कुली बनते रहे हैं जबकि गत दिनों वह कारपेंटर का काम करते हुए नजर आए थे। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल खड़ा करने के मामले में गृह मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केजरीवाल पुराने इनकम टैक्स अधिकारी रहे हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि किस तरह क्या छुपाना है। इसलिए वह बड़ी ही होशियारी के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन जो दूसरे अधिकारी हैं, वह भी इनकी कमी निकाल लेंगे और सबके सामने रख देंगे।
विज्ञापन

अंबाला के लिए ऐतिहासिक दिन
वहीं, एशियाई खेलों में अंबाला के शूटर सरबजीत सिंह द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जताते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज अंबाला वासियों का सीना चौड़ा एवं सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का अपना हिसाब-किताब
पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड्गे ने कहा कि कोई उनके साथ अन्याय करेगा तो वह सहन करने वाले नहीं, के बयान पर गृह मंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि यह दोनों एक ही हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में यह एक दूसरे के गलबहियां पाते हुए दिखाई देते हैं। विज ने कहा कि इनका आपस में अपना ही कोई हिसाब-किताब है जो वह निपटाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed