फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister Anil Vij watched 'The Kashmir Files' movie with family members at Galaxy Mall

गृह मंत्री अनिल विज ने परिवार सदस्यों के साथ ग्लैक्सी मॉल में देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Anil Vij watched 'The Kashmir Files' movie with family members at Galaxy Mall
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म में कांग्रेस का झूठा धर्म निरपेक्ष चेहरा सामने आया है। फिल्म के माध्यम से सच्चाई को सामने लाने का प्रयास किया गया है, ये लोगों को जाननी चाहिए। ये विचार गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को परिजनों के साथ शहर के ग्लैक्सी मॉल में फिल्म देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ में दिखाया गया है कि कश्मीरी पंडितों को जिस प्रकार से कश्मीर से बाहर निकाला गया, वो कांग्रेस सरकार के समय में ही हुआ था। उस समय उनकी और अन्य लोगों की रक्षा की जिम्मेदारी उस समय की सरकार की थी। फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार से निहात्थे लोगों को हथियारों के दम पर घरों से निकला गया और मारा गया। विज ने कहा कि फिल्म के माध्यम से इस सच्चाई को दिखाया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म सन 1990 में कश्मीरी पंडितों द्वारा कश्मीर विद्रोह के दौरान सहे गए क्रूर कष्टों की सच्ची कहानी बताती है। यह एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार के पीड़ितों के वीडियो साक्षात्कार पर आधारित है। यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात का दिल दहला देने वाला आख्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed