{"_id":"63584cf28c106b36282c5813","slug":"home-guard-s-ruckus-video-viral-ambala-news-knl125483243","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड का हंगामा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड का हंगामा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
दिवाली की सुबह होमगार्ड के एक जवान ने नशे में धुत्त होकर छावनी नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पहले तो जवान सादे कपड़ों में पहुंचकर डॉक्टरों व मरीजों से गाली-गलौज कर रौब झाड़ता रहा। उस समय तो सिक्योरिटी गार्ड व अस्पताल में बनी चौकी मुलाजिमों ने समझाकर लौटा दिया। कुछ ही देर बाद मुलाजिम दोबारा वर्दी पहनकर पहुंचा और हंगामा किया तो तीमारदारों ने उसकी वीडियो बना ली। इस मामले की शिकायत एक व्यक्ति ने एसपी अंबाला से भी की। पुलिस ने होमगार्ड के जवान का मेडिकल करवाने के बाद केस दर्ज कर लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि होमगार्ड के जवान की कुरुक्षेत्र मेले में ड्यूटी लगी हुई थी। इसके बाद भी वह अंबाला कैंट में ही घूम रहा था। उधर, आलाधिकारियों ने विभागीय कार्रवाई से इंकार किया है।
शिकायतकर्ता गांव गगनपुर निवासी वेद प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में था। इस दौरान बिना वर्दी के आए होमगार्ड सुरजीत सिंह ने मरीजों को गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने डॉक्टर के साथ भी बदसलूकी की और धमकी दी। सिक्योरिटी गार्ड और अस्पताल में बनी चौकी के मुलाजिमों के समझाने के बाद वह वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद होमगार्ड सुरजीत सिंह वर्दी डालकर सिविल अस्पताल पहुंचा और फिर से हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इस पर एक मरीज के तीमारदार ने उसकी वीडियो बना ली और एसपी को भेज दी और मामले से अवगत करवाया। बाद में डीएसपी के निर्देश पर अंबाला कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
------------