फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Holika Dahan will be held today and Rangotsav on 4th.

Ambala News: होलिका दहन आज और 4 को होगा रंगोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held today and Rangotsav on 4th.
अंबाला छावनी के सेक्टर 34 में होलिका दहन को लेकर की गई तैयारी। संवाद
चंद्र ग्रहण और भद्रा के कारण बदला गणित, शास्त्र नियम अनुसार करना होगा उचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इसके बाद अगले दिन यानी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगों की होली खेली जाती है। चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन की तिथि में असमंजस बना हुआ है। पंचांग और शास्त्र नियम अनुसार, होलिका दहन के समय पूर्णिमा तिथि और प्रदोष काल होना चाहिए, उस समय भद्रा नहीं होनी चाहिए। मगर इस वर्ष पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल तो है, मगर भद्रा को लेकर भ्रांतियां हैं।
होलिका दहन शाम 6:20 से रात 8:30 तक
ज्योतिषी गिरीश आहूजा ने बताया कि इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5:55 बजे शुरू हो रही है। पूर्णिमा तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 5:08 मिनट पर हो रहा है, वहीं 2 मार्च को पूर्णिमा तिथि का प्रदोष काल शाम 6: 20 से रात 8: 30 तक होगा। इसी दिन भद्रा भी शाम 5:56 से 3 तारीख सुबह 5:29 तक रहेगी। भद्रा में होलिका दहन किया जा सकता है, मगर इस बार भद्रा भी रात्रि लगभग 12:10 से 1:50 बजे तक रहेगा। रात 12 बजे के बाद निशीथ काल आरंभ हो जाता है। इस काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं माना गया है। शास्त्र नियम अनुसार हमें भद्रा का विचार न कर कर 2 मार्च को पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल में ही लगभग शाम 6:20 से रात 8:30 तक होलिका का दहन कर देना चाहिए।
विज्ञापन

3 मार्च को कोई मुहूर्त नहीं
3 मार्च को प्रदोष काल से पहले ही पूर्णिमा तिथि शाम 5:08 बजे समाप्त हो रही है। होलिका दहन पूर्णिमा तिथि और प्रदोष काल में होता है। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, जिसका सूतक सुबह 6:20 बजे लग जाएगा। चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमतौर पर होलिका दहन के अगले दिन सुबह रंग खेला जाता है, लेकिन इस बार 3 मार्च को पूरे दिन ग्रहण और सूतक का प्रभाव रहेगा। शाम को ग्रहण खत्म होने के बाद ही शुद्धिकरण संभव होगा। उदय काल में प्रतिपदा तिथि 4 मार्च को मिल रही है, इसलिए शास्त्र सम्मत निर्णय के अनुसार 4 मार्च, बुधवार को ही देशभर में रंगों का उत्सव मनाया जाएगा।

20 से अधिक जगह पर होंगे आयोजन
जिले में 20 से ज्यादा जगहों पर होली के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और होलिका दहन होगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। होलिका दहन, हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर, बीसी बाजार, लाल कुर्ती बाजार, तोपखाना परेड, मोची मंडी, बारह क्राॅस रोड, कच्चा बाजार, आंबेडकर पार्क के सामने, चमेली पूल, कच्चा बाजार, हलवाई बाजार चौक, रंगिया मंडी, सेक्टर 34, इंद्रा पार्क, रामबाग चौक, महेश नगर चौक, हनुमान मार्केट के पास होगा। इसी प्रकार अंबाला सिटी में गुड़ मंडी, सर्कुलर रोड, न्यू लक्ष्मी नगर, सर्राफा बाजार, जगाधरी गेट, नंदी मोहल्ला, मानव चौक सहित विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed