फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hip made of titanium mesh after research, gave life to a woman

Ambala News: तंबाकू मुक्त कैंपेन का उद्घाटन कर जन साधारण को तंबाकू मुक्त भारत बनाने को दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hip made of titanium mesh after research, gave life to a woman
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायालय व एडीआर सेंटर में सोमवार को तंबाकू मुक्त कैंपेन का उद्घाटन कर जन साधारण को तंबाकू मुक्त भारत बनाने को संदेश दिया। इस मौके पर जस्टिस पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं प्रशासनिक न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान, जिला एवं सत्र न्यायालय अंबाला ने शिरकत की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम सौरभ गुप्ता ने बताया कि कैंपेन का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबाला कंचन माही के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला व स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय व जिला एडीआर सेंटर को पूर्णत: तंबाकू व तंबाकू निर्मित वस्तुओं से मुक्त बनाने के लिए बनाए नियमों को लागू करने व जागरूकता के लिए बोर्ड तैयार करवाए गए है और जिला न्यायालय व जिला एडीआर सेंटर में लगाए गए है, जिसके जरिए धूम्रपान व तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया गया है।

इन बोर्ड पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के पद का नाम व फोन नंबर भी अंकित किया गया है, यदि कोई व्यक्ति धूम्रपान या तंबाकू का प्रयोग करता हुआ पाया जाए तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को अंकित फोन नंबर पर सूचित किया जा सकता है। इस संदर्भ में संबंधित कर्मचारियों व पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने चालान बुक प्राधिकरण को उपलब्ध करवाई है, जिससे जिला न्यायालय व जिला एडीआर सेंटर में यदि कोई नियमों की उल्लंघना करता पाया जाए तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जा सकती है। इसके अतिरिक्त जिला न्यायालय व जिला एडीआर सेंटर के विभिन्न स्थानों पर ड्राप बाक्स भी लगाए गए है, जिसमें स्वेच्छा से सिगरेट व तंबाकू निर्मित वस्तुओं को ड्राॅप किया जा सकता है, जिससे वह स्वयं व दूसरों को सिगरेट व तंबाकू के दुष्प्रभाव से बचाने में अहम भूमिका निभा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed