{"_id":"6ae8ff820d7ddc37cc0f0b64","slug":"himachal-youth-dies-in-collision-between-two-bikes-ambala-news-c-36-1-amb1001-172154-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो बाइकों की भिड़ंत में हिमाचल के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो बाइकों की भिड़ंत में हिमाचल के युवक की मौत
विज्ञापन
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद परिजन व पुलिस। संवाद
- फोटो : Archive
- गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के पास हादसा, परिजनों का आरोप, 112 पर नहीं मिली मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के पास सड़क हादसे में हिमाचल के जिला कांगड़ा स्थित समेला गांव निवासी अमन कुमार की मौत हो गई। हादसा दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत के कारण हुआ। हादसे के बाद पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112 की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के छोटे भाई अनिकेत ने बताया कि हादसे के घायल अमन सड़क पर तड़प रहा था। उसे शीघ्र अति शीघ्र अस्पताल पहुंचाने और मदद के लिए डायल 112 पर लगातार फोन किया गया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। जब डायल 112 की ओर से कोई सहायता नहीं मिली, तो मौके पर मौजूद राहगीरों ने एक ऑटो-रिक्शा का इंतजाम किया और घायल को सिटी के नागरिक अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया।
अमन की रविवार को छुट्टी थी। इसलिए वो शाम लगभग 5 बजे अपने दोस्त अभिषेक के साथ बाइक पर पंजोखरा गुरुद्वारा साहिब के पास मार्केट में गया था। इस दौरान वो परिजनों के लिए सामान खरीद रहा था। जैसे ही वो बाइक पर लौटने लगा तो हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अंबाला पहुंचे। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।