फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Highway dilapidated after flood, department ignores accidents

Ambala News: बाढ़ के बाद राजमार्ग जर्जर, हादसों पर विभाग की अनदेखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Highway dilapidated after flood, department ignores accidents
अंबाला। करीब दो माह पहले आई बाढ़ ने केवल इंडस्टि्रयल एरिया व आसपास के कॉलोनियों में असर नहीं डाला, बल्कि अंबाला-जगाधरी हाईवे पर भी अपनी मार की। दोसड़का से लेकर छावनी बस स्टैंड तक काफी जगह गड्ढे हो गए हैं। अगर खुड्डा से इंडस्टि्रयल एरिया के बीच करीब आधा किलोमीटर का हिस्सा देखा जाए तो वहां सबसे ज्यादा मार हुई है।
विज्ञापन

सड़क जगह-जगह से टूट गई है। यहां ऊपरी परत का काफी हिस्सा गायब हो चुका है। ऐसे में यह हिस्सा कभी भी वाहन चालकों की जान आफत में डाल सकता है। इसके बावजूद एनएचएआई यानी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से अभी तक इसे अनदेखा किया जा रहा है। बाढ़ आए करीब दो माह होने को हैं। न तो उनकी तरफ से इसे भरने का कोई प्रयास किया गया और न ही वाहनों चालकों को जागरूक करने के लिए कोई साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मानें तो रोजाना यहां पर हादसे होने से बाल-बाल बच जाते हैं। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। जैसे ही वह यहां पहुंचते हैं तो अचानक अनियंत्रित हो जाते हैं और कई बार तो ब्रेक लगा देते हैं। जिससे तेजरफ्तार वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। वीरवार को भी एक बाइक सवार दंपति अनियंत्रित होकर गिर गया। गनीमत यह रही कि पीछे कोई वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर - 68
कोई दुरुस्त करने नहीं आया
जलभराव ने उनकी कॉलोनी के अलावा हाईवे पर भी मार की थी। काफी हिस्सा टूट चुका है, लेकिन अभी तक इसे दुरुस्त करने के लिए कोई नहीं आया। यह कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। -ललित, सोनिया कॉलोनी
फोटो नंबर - 69
दोपहिया वाहन चालक गिर चुके
रोजाना हाईवे का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण हादसे होने का खतरा मंडराता रहता है। कई बार तो दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर भी चुकी है। इसलिए इसे जल्द दुरुस्त करना चाहिए।
कुलदीप, इलाकावासी
-----
फोटो नंबर -70
शिकायतों के बावजूद भी नहीं समाधान
कई बार इसको लेकर नगर परिषद अधिकारियों को बोला है, जो इलाके में पंप से पानी निकालने के लिए आते हैं। बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
पवन, विकासपुरी
----
फोटो नंबर - 71
रात के समय होती है ज्यादा परेशानी
एनएचएआई की जिम्मेदारी बनती है तो सबसे पहले इसे दुरुस्त करे। दिन में तो उबड़-खाबड़ का पता चल जाता है लेकिन रात के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है और वहीं हादसे का कारण बन जाती है।

हरि दर्शन पासवान, इलाकावासी
-----

हमारे संज्ञान में है कि इंडस्टि्रयल एरिया का बढ़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त है। उसे मौसम में बदलाव के बाद मशीनों की मदद से दुरुस्त किया जाएगा। जबकि हाईवे पर कई ओर जगह छोटे-छोटे गड्ढे हैं तो उन्हें भरना शुरू कर दिया है।
आदित्य राणा, साइट इंजीनियर, एनएचएआई
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed