{"_id":"5ff765448ebc3e32b652a59a","slug":"high-security-number-plate-registration-can-be-done-by-the-vehicle-driver-ambala-news-knl568934165","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालक घर बैठे करवा सकेंगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालक घर बैठे करवा सकेंगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने के लिए अब ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सेंटर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। आपको यह भी पता चल जाएगा कि किस दिन, कितने बजे और किस सेंटर पर आपको हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए गाड़ी लेकर जाना है। स्लिप एचएसआरपी सेंटर भेज दी जाएगी, आपको सिर्फ इंटरनेट के जरिए अपने नंबर का स्टेटस चेक करते रहना होगा।
बता दें कि अब नए और पुराने दोनों वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगवाना जरूरी हो गया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट का पहली बारी में 500 दो दूसरी बारी में 15 सौ रुपये का चालान है। हालांकि एक साल पहले भी आनलाइन प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन शुरुआती दौर में ही दम तोड़ गई थी और विभाग ने इसे पूर्णत: बंद कर दिया था जिसे अब दोबारा से शुरू किया गया है।
पूरे प्रदेश में कहीं से भी बनवाई जा सकती है प्लेट
हाईसिक्योरिटी प्लेट कोई भी वाहन चालक प्रदेश के किसी भी तहसील कार्यालय से बनवा सकता है। मतलब यदि अंबाला रजिस्ट्रेशन नंबर का वाहन चालक कुरूक्षेत्र या करनाल या फरीदाबाद इत्यादि में रह रहा है तो वह आनलाइन आवेदन करते हुए वहां के सेंटर में आवेदन फार्म जमा करवाकर वहीं से हाईसिक्योरिटी प्लेट बनवा सकता है। उसे अंबाला आने की जरूरत नहीं है। इसी तरह सभी प्रकार के पुराने वाहन चालक भी हाईसिक्योरिटी प्लेट के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन पेमेंट के साथ ही मिलेगा नंबर प्लेट लगाने का समय
नंबर प्लेट के लिए डब्ल्यू्डब्ल्यू्डब्ल्यू् डॉट एचएसआरपीएचआर डॉट कॉम वेबसाइट पर पूरा ब्यौरा होगा। जिसमें निजी और कामर्शियल गाड़ी में से विकल्प चुनें। बाद में गाड़ी पैट्रोल, डीजल व सीएनजी में से कौन सी है और फिर गाड़ी का पूरा ब्यौरा हमें ऑनलाइन ही भरना होगा। इस दौरान खुले सभी राज्यों के विकल्प में से अंबाला चुनना होगा। मोबाइल पर आपके ओटीपी मिलेगा। फिर बुकिंग के समय और तिथि का विकल्प आएगा।
नंबर प्लेट के यह रेट है निर्धारित
वाहन - 2016 से पहले - 2017 के बाद का मॉडल
कार - 406 - 701
बाइक - 135 - 253
स्कूटर - 156 - 274
एचएसआरपी होलोग्राम का स्टीकर भी जरूरी
गाड़ी के फ्रंट शीशे पर ही कलर कोडेड स्टीकर्स के साथ एचएसआरपीट एक क्रोमियम बेस्ड होलोग्राम का स्टीकर भी लगेगा। जिसपर वाहन के इंजन और चेसिस नंबर होते हैं। यह नंबर प्रेशर मशीन के जरिए लिखा जाता है। प्लेट पर एक तरह का पिन होगा जो आपके वाहन से जोड़ेगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का सबसे बड़ा फायदा अपराधों के साथ कार चोरों पर भी लगाम लगाएगा।
कलर कोडेड स्टीकर्स भी है अनिवार्य
कलर कोडेड स्टीकर फ्यूल टाइप के लिए लगाया जाएगा। ताकि दूर से ही पता चल सकेगा कि आपकी गाड़ी पेट्रोल से चलती है या डीजल की और इसी आधार पर कलर कोडिंग की जाएगी। पेट्रोल और सीएनजी के लिए नीले रंग स्टीकर है तो डीजल के लिए ऑरेंज कलर का स्टीकर है। ऑपरेटर जसविंद्र ने बताया कि इस कलर कोडेड पर रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी, लेजर ब्रांडेड पिन, इंजन और गाड़ी का चेसिस नंबर होगा।
ऑनलाइन ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। मैसेज के जरिए मिले समय पर गाड़ी लेकर आना होगा और उनकी नंबर प्लेट लगा दी जाएगी। चारपहिया वाहन में कलर कोडेड स्टीकर्स और एचएसआरपी होलोग्राम लगाना भी अनिवार्य है। अभी तक करीब 30 लोग उठा चुके हैं इस सुविधा का लाभ
- जसविंद्र, ऑपरेटर, एमएस लिंक उत्सव प्रा. लिमिटेड अंबाला छावनी