फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hi-tech machine arrives to treat joint pain and sports injuries

Ambala News: जोड़ों का दर्द और खेल की चोट के उपचार के लिए पहुंची हाईटेक मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech machine arrives to treat joint pain and sports injuries
- अत्याधुनिक 4के आर्थोस्कोपी कैमरा सिस्टम मशीन से ऑपरेशन की सटीकता होगी शत-प्रतिशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जोड़ों का दर्द, लिगामेंट व स्पोर्ट्स इंजरी (खेल की चोट) से जूझ रहे मरीजों को अब अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में बेहतर उपचार मिलेगा। 68.32 लाख की लागत से अस्पताल में अत्याधुनिक 4के आर्थोस्कोपी कैमरा सिस्टम मशीन पहुंची है। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) द्वारा दी गई इस मशीन से ऑपरेशन की सटीकता अब शत-प्रतिशत होगी। 4के सिस्टम की विजुअल क्वालिटी सामान्य कैमरों से चार गुना अधिक साफ है। इससे जोड़ों के भीतर मांसपेशियों, लिगामेंट्स और कार्टिलेज की अत्यंत बारीक तस्वीरें स्क्रीन पर स्पष्ट दिखेंगी, जिससे ऑपरेशन के दौरान गलती की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।
बिना चीर-फाड़ के होगी की-होल ऑपरेशन
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी मोदगिल ने तकनीकी निरीक्षण के दौरान बताया कि इस मशीन से की-होल सर्जरी की जाएगी। इसमें बहुत छोटा चीरा लगाया जाता है, जिससे मरीज को न के बराबर खून बहता है व दर्द भी कम होता है। मरीज को अस्पताल में लंबे समय तक रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह जल्द अपने काम पर लौट सकेगा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमन सैनी, डॉ. विनोद कंबोज ने बताया कि सरकारी अस्पताल में इस तरह की मशीन आने पर अब मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आमतौर पर आर्थोस्कोपी सर्जरी के लिए निजी अस्पतालों में लाखों रुपये वसूले जाते हैं। लेकिन कैंट के नागरिक अस्पताल में यह सुविधा नि:शुल्क या न्यूनतम सरकारी दरों पर उपलब्ध होगी। इससे अंबाला के साथ-साथ आसपास के जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। बायो-मेडिकल इंजीनियर संजय लाड़वाल व ओटीए जगमाल ने इस मशीन की इंस्टाॅल किया।
विज्ञापन


यह नई मशीन सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव है। हमारा लक्ष्य आम आदमी को वह तकनीक देना है जो अब तक केवल निजी अस्पतालों तक सीमित थी। ताकि मरीज ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed