फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Here the people of the village prepare the langar

Ambala News: यहां गांव के लोग ही बनाते हैं लंगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Here the people of the village prepare the langar
अंबाला सिटी। संत नागा बाबा मेले का आयोजन प्रत्येक वर्ष गुरुद्वारा सिंह सभा धूलकोट प्रबंधन कमेटी के सहयोग से ही करवाया जाता है। गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथी गुरदयाल सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में पूरा गांव अपने सेवा में जुट जाता है।
विज्ञापन

गांव के लोगों से ही मेले के लिए चंदा जमा किया जाता है। इसके अलावा शहर में कहीं से भी चंदा नहीं लिया जाता। अगर कोई श्रद्धालु चंदा देता है तो वह गुरुद्वारा में ही लिया जाता है। इतना ही नहीं लंगर बनाने के सब्जियां, आटा, दाल और चावल भी ग्रामीणों के सहयोग से ही इकट्ठा किया जाता है। मेले में प्रत्येक वर्ष 50 से 60 हजार लोग आते हैं। जिनके लिए पूरा दिन लंगर की व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से ही रहती है।
विज्ञापन

गांव के लोग ही बनाते हैं लंगर
मेले में वितरित होने वाले लंगर को गांव के ही लोग आपस में मिलकर बना लेते हैं। महिलाएं सब्जी काटने और रोटी बनाने का काम संभालती हैं तो वहीं पुरुष अन्य सब्जी तैयार करने और लंगर के वितरण का कार्य देखते हैं। लगभग 50 से अधिक महिलाएं दो दिनों तक मेले में बनने वाले लंगर को तैयार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed