फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Helpline number issued for flood information

Ambala News: बाढ़ की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Helpline number issued for flood information
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की बाढ़ या बारिश के कारण आपात स्थिति की सूचना देने और सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 01734-284002 जारी किया गया है। नागरिक इस नंबर पर 24 घंटे में किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम शिवजीत भारती ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर 24 घंटे लगाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बारिश और बाढ़ के मौसम में 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि यदि किसी भी नदी या नाले का जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंचता है तो इसकी तत्काल सूचना दी जाए ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। एसडीएम शिवजीत भारती ने नागरिकों से भी अनुरोध किया कि वे बारिश के दौरान नदियों, नालों या तेज बहाव वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed